Traffic Tail

मांडल हाईवे पर कार-ट्रेलर में भिड़ंत, चार घायल:भदालीखेड़ा ओवरब्रिज के पास हाईवे पर हादसा, करीब 100 मीटर तक घसीटा

मांडल में नेशनल हाईवे 48 पर सोमवार सुबह भदालीखेड़ा रेलवे ओवरब्रिज के पास सड़क हादसा हो गया। इसमें शाहपुरा के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कार ट्रेलर के पिछले हिस्से में जा घुसी और करीब 100 मीटर तक घसीटती चली गई।

कार ट्रेलर के पिछले हिस्से में जा घुसी

सूचना मिलने पर मांडल पुलिस और 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। घायलों को मांडल के उपजिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। घायलों की पहचान अमरपुरा, शाहपुरा (जयपुर) निवासी अर्जुन (28), उनकी पत्नी ऋतू (39), पुत्री सुमन (22) और अर्जुन यादव (45) के रूप में हुई है। ये सभी सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे।

2 घंटे लंबा जाम लगा

हादसे के कारण हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और करीब दो घंटे तक यातायात बाधित रहा। बाद में पुलिस ने क्रेन की सहायता से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाकर रास्ते को सुचारू करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ट्रेलर के अचानक ब्रेक लगाने से पीछे आ रही कार बेकाबू हो गई, जिससे यह टक्कर हुई।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179