Traffic Tail

साइबर ठग गैंग का पर्दाफाश, 4 बदमाश गिरफ्तार:मौका पाकर 1 हुआ फरार; 6 मोबाइल, 7 फर्जी सिम, 10 ATM और 2 बाइक जब्त

डीग जिले की कैथवाड़ा थाना पुलिस ने साइबर ठग गैंग का पर्दाफाश करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान 1 साइबर ठग मौके से फरार हो गया। पुलिस गिरफ्त में आए चारों आरोपियों से तलाशी के दौरान 6 मोबाइल, 7 फर्जी सिम कार्ड, 10 ATM कार्ड, 1 पासबुक, 1 चेकबुक जब्त किए गए। साथ ही मौके पर खड़ी 2 बाइक को भी जब्त किया गया है।

कैथवाड़ा थाना अधिकारी अमर सिंह ने बताया कि बुधवार को मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी कि ओलंदा पहाड़ की तलहटी में 5 लोग साइबर ठगी कर रहे हैं। तुरंत पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस की टीम को देखकर 1 ठग मौके से फरार हो गया। बाकी चारों को पुलिसकर्मियों ने पकड़ लिया। चारों साइबर ठगों की तलाशी के दौरान 6 मोबाइल, 7 फर्जी सिम कार्ड, 10 ATM कार्ड, 1 पासबुक, 1 चेकबुक जब्त किए गए।

सेक्सटॉर्शन के जरिए करते थे ठगी साथ ही पुलिस ने मौके से 2 बाइक भी जब्त की हैं। मोबाइलों को चेक करने पर पता लगा कि आरोपी लोगों को ऑनलाइन सेक्सटॉर्शन के जाल में फंसाते थे। साथ ही फर्जी विज्ञापन के जरिए महंगी चीजें सस्ते दामों में बेचने का झांसा देते थे। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस भागे हुए साइबर ठग की तलाश कर रही है।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179