Traffic Tail

जयपुर विकास प्राधिकरण की अवैध कालोनियों पर बड़ी कार्यवाही, आठ बीघा भूमि पर अवैध कॉलोनियों को किया ध्वस्त

जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा जोन-4 में निजी खातेदारी करीब 4 बीघा कृषि भूमि पर नवीन अवैध कॉलोनी का पूर्णतः ध्वस्त किया गया।सांगानेर खुली जेल के पास रोड सीमा को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया।जोन-14 में निजी खातेदारी करीब 4 बीघा कृषि भूमि पर नवीन अवैध कॉलोनी को पूर्णतः ध्वस्त किया गया। साथ जी जोन-04, 06, 12 में सरकारी भूमि पर बने पुराने अत्यधिक जर्जर,अनुपयोगी कियोस्कों के विरूद्ध ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गई।

उप महानिरीक्षक राहुल कोटोकी ने बताया कि जोन 4 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित सांगानेर जिला जयपुर में खुली जेल के पीछे करीब 4 बीघा निजी खातेदारी कृषि भूमि पर जेडीए की बिना स्वीकृति-अनुमोदन के एवं बिना भू रूपान्तरण करवायें भूमि को समतल कर ‘‘गोपी विहार’’ के नाम से बनाई गई मिट्टी-ग्रेवल,डामर की सड़के,प्लॉटों की बाउण्ड्रीवाल व अन्य अवैध निर्माण कर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने की सूचना प्राप्त होने पर श्रीमान् उप महानिरीक्षक राहुल कोटोकी के निर्देषन में आज जोन-04 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मशीन व मजदूरों की सहायता से प्रारिम्भक स्तर पर ही ध्वस्त किया जाकर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने के प्रयास को विफल किया गया।साथ भी कोटोकी ने बताया की जोन-04 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित सांगानेर में खुली जेल के पास रोड सीमा पर करीब 10 स्थानों पर अतिक्रमण कर बनाई गई झुग्गी-झोंपडी, बांस,तम्बू,तिरपाल थडी-ठेले लगाकर किये गये अतिक्रमण को उप महानिरीक्षक राहुल कोटोकी के निर्देषन में आज जोन-4 के राजस्व,तकनीकी स्टॉफ पटवारी की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मशीन व मजदूरों की सहायता से ध्वस्त कर हटवाया जाकर रोड सीमा को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया।

साथ ही जोन-14 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित ग्राम दादीया तह.सांगानेर जिला जयपुर में करीब 4 बीघा निजी खातेदारी कृषि भूमि पर जेडीए की बिना स्वीकृति-अनुमोदन के एवं बिना भू रूपान्तरण करवायें भूमि को समतल कर ‘‘श्रीनाथ एनक्लेव’’ के नाम से बनाई गई मिट्टी-ग्रेवल सड़के व अन्य अवैध निर्माण कर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने की सूचना प्राप्त होने पर उप महानिरीक्षक राहुल कोटोकी के निर्देषन में आज जोन-14 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मशीन व मजदूरों की सहायता से प्रारिम्भक स्तर पर ही ध्वस्त किया जाकर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने के प्रयास को विफल किया गया।

जोन 04 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित सांगानेर खुली जेल के पास सरकारी भूमि पर बने पुराने अत्यधिक जर्जर हो रहे 34 अनुपयोगी कियोस्कों को जोन 04 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मशीन व मजदूरों की सहायता से ध्वस्त किया गया।जोन 06 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित तारानगर झोंटवाडा जिला जयपुर में सरकारी भूमि पर बने पुराने अत्यधिक जर्जर,हो रहे 38 अनुपयोगी कियोस्कों को जोन 06 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मशीन व मजदूरों की सहायता से ध्वस्त किया गया।जोन 12 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित अजमेर रोड भांकरोटा में सरकारी भूमि पर बने पुराने अत्यधिक जर्जर हो रहे 21 अनुपयोगी कियोस्कों को जोन 12 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मशीन व मजदूरों की सहायता से ध्वस्त किया गया।

उक्त कार्यवाहियां मुख्य नियंत्रक प्रवर्तन आदर्ष चौधरी के पर्यवेक्षण में उपनियंत्रक प्रवर्तन-तृतीय,चतुर्थ प्रवर्तन अधिकारी जोन-04, 06, 12, 14 तथा प्राधिकरण में उपलब्ध जाप्ते, लेबर गार्ड एवं जोन में पदस्थापित राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा सम्पादित की गई।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179