Traffic Tail

आमेट में बारिश से मौसम में घुली ठंडक:खेतों में कटी फसल भीगी, तापमान में आई गिरावट

आमेट उपखंड मुख्यालय पर बीते 48 घंटों में 35 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। बेमौसम हुई इस बरसात से किसानों की खेतों में कटी फसलें भीग गईं, जिससे उन्हें भारी नुकसान हुआ है।

रविवार से मौसम में बदलाव आया और सोमवार सुबह से रुक-रुक कर बारिश हुई। सोमवार शाम 7 बजे से मंगलवार सुबह 7 बजे तक लगातार बारिश हुई, जिससे मौसम में ठंडक बढ़ गई।

कानूनगो भरत पालीवाल ने बताया कि बीते 48 घंटे में कुल 35 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस था, जो मंगलवार सुबह गिरकर 19 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। न्यूनतम तापमान में भी 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है।

मौसम विभाग ने अगले एक से दो दिनों तक मौसम ऐसा ही बने रहने का अनुमान जताया है। इसके बाद मौसम साफ होने की उम्मीद है।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179