Traffic Tail

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने चौमू में कार्यकर्ताओं के साथ सुना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘मन की बात’ का 127वां संस्करण

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने आज चौमू स्थित भाजपा कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “मन की बात” कार्यक्रम के 127वें संस्करण को लाइव सुना।

प्रधानमंत्री मोदी के प्रेरणादायी संबोधन ने सभी कार्यकर्ताओं में राष्ट्रप्रेम,आत्मनिर्भर भारत के संकल्प और जनसेवा की भावना को और सशक्त किया।प्रधानमंत्री ने अपने उद्बोधन में देशवासियों से स्वदेशी उत्पादों के उपयोग,पर्यावरण संरक्षण और ‘एक पेड़ मां के नाम’ जैसे जन-जागरण अभियानों के माध्यम से प्रकृति व मातृत्व के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का आह्वान किया।

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि प्रधानमंत्री के विचार हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं और उनसे नवीन ऊर्जा एवं राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण की भावना को बल मिलता है।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा,पूर्व विधायक रामलाल शर्मा,तथा भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179