Traffic Tail

मुख्यमंत्री निवास पर दीपावली मिलन कार्यक्रम मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आमजन से की दीपावली की रामा-श्यामा

मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री निवास पर दीपावली मिलन कार्यक्रम में आमजन से आत्मीय मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने सभी से दीपावली की रामा-श्यामा करते हुए प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस दौरान उन्होंने साधु-संतों से भी मुलाकात की।
श्री शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि जनसेवा राज्य सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। इसी ध्येय के साथ जन समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए विभिन्न क्षेत्रों में कार्यों को निरंतर गति दी जा रही है, ताकि प्रदेश प्रगति और विकास के नए आयाम स्थापित कर सके।
मुख्यमंत्री ने सभी से प्रदेश के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान भी किया। इस अवसर पर सांगानेर सहित विभिन्न क्षेत्रों के लोग उपस्थित रहे।
Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179