Traffic Tail

डग में कार ने भैंस और युवक को मारी टक्कर:2 भैंस ने मौके पर ही तोड़ा दम, युवक झालावाड़ रेफर

डग-भवानीमंडी स्टेट हाइवे पर एक कार ने भैंसों और उनके ग्वाले को टक्कर मार दी। इस हादसे में दो भैंसों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि ग्वाला गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे झालावाड़ रेफर किया गया है। यह घटना कार चालक की लापरवाही के कारण हुई।

ग्वाला अपनी भैंसों को खेत पर ले जा रहा था, तभी तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दो भैंसों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

पुलिस के अनुसार कार चालक भेसानी निवासी धूम सिंह बताया जा रहा है। वहीं, घायल ग्वाला सिलहेगढ़ निवासी राधेश्याम माली है।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179