Traffic Tail

जयपुर में पत्नी की हत्या कर पति ने किया सुसाइड:घर में मिला बेटा बोला- एक दूसरे पर शक किया करते थे, झगड़े होते रहते थे

जयपुर में मंगलवार शाम एक घर में पति-पत्नी का शव मिला है। महिला की बॉडी जमीन पर पड़ी मिली। पति फंदे पर लटका मिला। घर में मृतकों का बेटा भी मिला। जिसने बताया कि दोनों एक दूसरे पर शक किया करते थे। इसलिए झगड़ा होता रहा था। पुलिस को सबूत मिले हैं कि पति ने पहले पत्नी का गला दबाकर हत्या की। फिर खुद फंदे से लट गया। घटना जामडोली थाना इलाके की है।

सीआई जामडोली प्रहलाद नारायण ने बताया- शाम को कंट्रोल रूम से जानकारी मिली की एक मकान में दो शव हैं। इस पर टीम मौके पर पहुंची। मौके पर मृतकों का बच्चा मिला, जिसने मकान खोला था। बच्चे ने बताया- वह गोविंद देव मंदिर में दर्शन के लिए गया था।

घर पर लौटा तो मां फर्श पर और पिता पंखे से लटके मिले। दोनों के बीच झगड़ा रहता था। दोनों एक दूसरे पर शक किया करते थे। पुलिस ने बेटे से मिली रिपोर्ट के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली हैं। जांच के बाद दोनों डेड बॉडी को एसएमएस मुर्दाघर में रखवाया गया। मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम किया जा रहा हैं।

महिला की हत्या के सबूत मिले

मृतक की पहचान दाउदयाल (51) और बबीता (46) के रूप में हुई है। कॉलोनी के लोगों का भी कहना है कि दोनों पति-पत्नी के बीच झगड़ा होता रहता था। दोनों एक दूसरे पर शक किया करते थे। मौके से पुलिस टीम और एफएसएल को साक्ष्य मिले हैं। इससे पता चला है कि दाउदयाल ने पहले पत्नी की गला दबा कर हत्या की। फिर खुद पंखे से लटक कर सुसाइड कर लिया।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179