Traffic Tail

ट्रेलर ने बाइक, सड़क पर खड़े युवक को टक्कर मारी:एक की इलाज के दौरान मौत, दो का हॉस्पिटल में चल रहा इलाज

अजमेर जिले के श्रीनगर थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक और एक सड़क पर खड़े व्यक्ति को टक्कर मार दी। हादसे में घायल होने पर लोगों ने तीन युवकों को हॉस्पिटल पहुंचाया। एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक के भांजे ने श्रीनगर थाने में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

बाइक से जाते समय हादसा

श्रीनगर थाना पुलिस के अनुसार गांव मोड़ी निवासी मुकेश पुत्र शंकर की ओर से मुकदमा दर्ज करवाया गया है। पीड़ित ने बताया कि उसके मामा कानाखेड़ी निवासी हनुमान चौधरी और तिहारी निवासी शैतान मोटरसाइकिल पर श्रीनगर होते हुए तिहारी जा रहे थे। पुलिया के पास पहुंचे तभी पीछे से तेज गति लापरवाही से आया ट्रेलर ने बाइक को टक्कर मार दी। वहीं, साइड में खड़े एक अन्य व्यक्ति को भी कुचल दिया।

पीड़ित ने बताया कि जिससे उसके मामा हनुमान के सिर में और शरीर पर जगह-जगह चोट आई और शैतान के भी चोट आई। अन्य व्यक्ति शैतान के भी सिर में चोट आई थी। राहगीरों के द्वारा उन्हें स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर हालत होने पर उन्हें अजमेर के जेएलएन अस्पताल रेफर कर दिया।

इलाज के दौरान उसके मामा हनुमान चौधरी पुत्र सेवाराम की मौत हो गई। वही शैतान तिहारी व शैतान चांदसेन का अस्पताल में इलाज चल रहा है। श्रीनगर थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179