Traffic Tail

नगर निगम ग्रेटर की टीम शहर को स्वच्छ रखने के लिए रही अलर्ट मोड पर

नगर निगम ग्रेटर की टीम पंचदिवसीय दीपावली पर्व के प्रथम दिन धनतेरस पर अलर्ट मोड में रही सफाई व्यवस्था को सुचारू एवं सुदृढ़ करने के लिए नगर निगम ग्रेटर आयुक्त स्वयं औचक निरीक्षण पर निकले आयुक्त ने मानसरोवर जोन के वार्ड 77 सहित मुख्य मार्गो की सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया इसके साथ ही उन्होंने मानसरोवर जोन के सदगुरु टेउराम पार्क सहित अन्य पार्कों का भी निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान उन्होंने कचरा पात्रों की स्थिति को भी देखा।साथ ही पार्कों की सफाई व्यवस्था सुदृढ़ करने के भी निर्देश दिए
आयुक्त ने इस अवसर पर अधिकारियों को निर्देश दिए की दीपावली पर्व के मध्य नजर शहर को साफ एवं स्वच्छ रखना प्राथमिक दायित्व है।आयुक्त ने आमजन से भी अपील की कि वे शहर को स्वच्छ रखने के लिए जागरूक नागरिक होने का कर्तव्य निभाएं खुले में कचरा ना फेके,साथ ही डोर टू डोर कचरा संग्रहण व्यवस्था के तहत आने वाले हूपर में ही कचरा डालें।इस अवसर पर मानसरोवर जोन उपायुक्त लक्ष्मीकांत कटारा,xen,csi,si सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

स्वच्छता प्रहरी टीमों ने आम जन को किया स्वच्छता के लिए जागरूक साथ ही शहर को गंदा करने वाले दोषी व्यक्तियों से ही कर्रवाई सफाई

शनिवार को स्वच्छता प्रहरी टीम भी जोनों में अलर्ट मोड पर रही।स्वच्छता प्रहरी टीमों ने आमजन से शहर को स्वच्छ रखने तथा गंदगी ना फैलाने के लिए अपील की।इसके साथ ही मौके पर जो लोग गंदगी फैलाते हुए पाये गये उनसे ही टीमों द्वारा कचरा साफ करवाया गया।साथ ही आगे से शहर को गंदा न करने की भी चेतावनी भी दी।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179