Traffic Tail

बारां जिले में होमगार्ड के प्लाटून कमाण्डर गजेन्द्र सिंह के लिए अख्तर हुसैन होमगार्ड को 4000 रूपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया, प्लाटून कमाण्डर को डिटेन कर पूछताछ जारी

एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी कोटा इकाई द्वारा आज कार्यवाही करते हुए गजेन्द्र सिंह प्लाटून कमाण्डर व दलाल अख्तर हुसैन होमगार्ड मांगरोल को 4000 रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव ने बताया कि एसीबी चौकी कोटा को एक शिकायत इस आशय की मिली कि आरोपी गजेन्द्र सिंह प्लाटून कमाण्डर होमगार्ड बारां द्वारा अपने दलाल अख्तर हुसैन होमगार्ड मांगरोल के मार्फत परिवादी को प्रशिक्षण से प्राप्त मानदेय में से आरोपी द्वारा अपना हिस्सा बतौर रिश्वत मांगा जा रहा है तथा रिश्वत नहीं देने पर परिवादी की भविष्य में होमगार्ड ड्यूटी नहीं लगाने की धमकी देकर परेशान किया जा रहा है।

जिस पर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो कोटा, उप महानिरीक्षक पुलिस आनन्द शर्मा के सुपरविजन तथा भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो कोटा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विजय स्वर्णकार के नेतृत्व में आज अनिष अहमद उप अधीक्षक पुलिस एसीबी कोटा द्वारा ट्रेप कार्यवाही कर आरोपी होमगार्ड अख्तर हुसैन के द्वारा अपने अधिकारी प्लाटून कमांडर गजेन्द्र सिंह के लिए 4000 रूपये की रिश्वत मांग के अनुसार ड्यूटी लगाने की एवज में प्राप्त की गई। प्लाटून कमांडर से रिश्वत राशि के संबंध में वार्ता करवाई जाने पर प्लाटून कमाण्डर गजेन्द्र सिंह ने रिश्वत राशि के संबंध में स्वीकृति प्रदान की जिस पर प्लाटून कमाण्डर को गिरफ्तार किया गया जिससे पूछताछ जारी है।

आनन्द शर्मा उप महानिरीक्षक पुलिस के सुपरविजन में आरोपीगण से पूछताछ व कार्यवाही जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179