Traffic Tail

थार ने बाइक को टक्कर मारी, दंपती-2 बच्चों की मौत:दीपावली पर खरीदारी करने जा रहा था परिवार, भिड़ंत के बाद दोनों गाड़ियों में लगी आग

भरतपुर में तेज रफ्तार थार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में पति-पत्नी और 2 बच्चों की मौत हो गई। भिड़ंत के बाद दोनों गाड़ियों में आग भी लग गई। थार पलटकर सड़क किनारे खेत में जा गिरी। हादसा नदबई थाना क्षेत्र में लुहासा रोड पर ईंट भट्टे के पास हुआ।

जानकारी के अनुसार कुम्हेर के दहवा निवासी नटवर (35), उसकी पत्नी पूजा, डेढ़ साल का बेटा दीपू और बेटी परी (3) की मौके पर ही मौत हो गई। पति-पत्नी अपने 2 बच्चों के साथ दीपावली का सामान लेने गांव से नदबई जा रहे थे। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया।

हादसे में नटवर का पूरा परिवार खत्म हो गया। घर में नटवर के अलावा उसका छोटा भाई संजय है। पिता दिनेश खेती करते हैं। नटवर के गांव दहवा से 10 किलोमीटर आगे ही हादसा हो गया। वहीं थार सवार नरेश निवासी लुहासा (नदबई) को सीएचसी नदबई में इलाज के लिए भर्ती कराया है।

मौके पर पहुंची दमकल से गाड़ी में लगी आग पर काबू पाया गया।
मौके पर पहुंची दमकल से गाड़ी में लगी आग पर काबू पाया गया।
Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179