Traffic Tail

जयपुर में सूने मकान का ताला तोड़ घुसे बदमाश:गहने और कैश चोरी कर हुए फरार, खाटूश्यामजी दर्शन करने गया था परिवार

जयपुर में दिन दहाड़े सूने घर के मेन गेट का ताला तोड़कर चोरी की वारदात सामने आई है। दौलतपुरा के अखेपुरा गांव में मकान का ताला तोड़कर गहने और कैश चोरी कर ले गए। पीड़ित मकान मालिक ने दौलतपुरा थाने में चोरी का मामला दर्ज कराया। फिलहाल पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है।

दरअसल, परिवार के मेंबर खाटूश्यामजी और सालासर बालाजी के दर्शन करने के लिए गए हुए थे। पीछे से दिन दहाड़े चोरों ने सूना घर देखकर मेन गेट का लॉक तोड़ दिया और घर में घुसकर सोने-चांदी के जेवर और नकदी चुरा ले गए। जब पीड़ित परिवार घर लौटा तो मकान के ताले टूटे मिले। जिसकी सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आसपास के सीसीटीवी फुटेज की तलाश की।

खाटूश्यामजी और सालासर बालाजी के दर्शन करने गया था परिवार

हेड कॉन्स्टेबल राजेश कुमार ने बताया- दौलतपुरा के अखेपुरा गांव में रहने वाले अर्जुन कुमार के घर चोरी हुई। वह 15 अक्टूबर की सुबह परिवार के साथ खाटूश्यामजी और सालासर बालाजी के दर्शन करने गए थे। पीछे से बदमाशों ने सूने मकान को चोरी की नीयत से निशाना बनाया। दिन-दहाड़े मेन गेट का लॉक तोड़कर बदमाश घर के अंदर घुसे।

पुलिस सीसीटीवी के आधार पर चोरों की तलाश में जुटी

अलमारी के लॉकर को तोड़कर उसके अंदर रखे लाखों रुपए के गहने-कैश और कीमती सामान चोरी कर ले गए। देर शाम वापस लौटने पर पीड़ित परिवार को चोरी का पता चला। घर में चोरी की सूचना पर दौलतपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके से सबूत जुटाए। पुलिस वारदातस्थल के आस-पास लगे CCTV फुटेजों को खंगालने के साथ चोरों की तलाश कर रही है।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179