Traffic Tail

पूर्ण पारदर्शिता के साथ हो रहा है किसानों को उर्वरकों का वितरण

रबी के मौसम में जयपुर जिले की डीएपी समेत सभी आवश्यक उर्वरक की उपलब्धता के सम्बन्ध में जिला कलेक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित हुई।

जिला कलेक्टर ने बताया कि राज्य सरकार मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में पूर्ण संवेदनशीलता एवं किसानों को उर्वरकों का वितरण कर रही है। जिला कलेक्टर ने उर्वरक आपूर्ति संस्थाओं को अधिकाधिक डीएपी आपूर्ति किसानों को जारी करने हेतु निर्देशित किया है। उन्होंने जिला प्रशासन, सहकारिता एवं कृषि विभाग को संयुक्त रूप से अपनी निगरानी में डीएपी /उर्वरकों का सुचारू रूप से पूर्ण पारदर्शिता के साथ वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए अतिरिक्त जिला कलेक्टर जयपुर (उत्तर) मुकेश कुमार मूण्ड को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है।

कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक के. सी. मीणा ने बताया कि अक्टूबर माह में यूरिया की मांग 9 हजार मैट्रिक टन यूरिया के विरूद्ध 12241 मैट्रिक टन उपलब्ध है। वहीं डीएपी 6 हजार मैट्रिक टन की मांग के विरुद्ध 7049 मैट्रिक टन उपलब्ध है। जिले के किसानों को उर्वरकों की पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता सुनिश्चित की गई है।

इसके अतिरिक्त डीएपी के विकल्प के रूप में एसएसपी (सिंगल सुपर फास्फेट) प्लस यूरिया का उपयोग करने व इसके अतिरिक्त दूसरे विकल्प के रूप में एनपीके प्लस यूरिया का उपयोग करने की सलाह किसानों को दी गई है।

इस दौरान एमडी जेसीसीबी दिनेश शर्मा, कृषि विभाग के उपनिदेशक बी एस यादव, कृभको एफ ओ रतन यादव, इफको के महेंद्र निठारवाल, डीआर जयपुर सिटी सुरेश वी. चन्द आदि उपस्थित थे।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179