Traffic Tail

हेरिटेज निगम : बारिश से क्षतिग्रस्त सड़को के पेचवर्क का 80 प्रतिशत कार्य पूरा, दीवाली से पहले होगा पेचवर्क कार्य पूरा

जयपुर। हेरिटेज निगम क्षेत्र में बारिश से क्षतिग्रस्त सड़को के सुधारीकरण का कार्य लगभग पूरा होने को है। निगम की इंजीनियरिंग विंग टीम ने सितम्बर महीने के पूरे क्षेत्र में पेचवर्क कार्य का आंकलन किया था। ऐसे में कुल 65 किमी सड़क का पेचवर्क कार्य शुरू किया गया। जिसमें अब तक करीब 52 किमी का सड़क पेचवर्क कार्य पूरा हो चुका है। इस संबंध में हेरिटेज निगम आयुक्त डॉ निधि पटेल ने पेचवर्क के शेष कार्य को दीवाली से पहले करने के निर्देश दिए है। आयुक्त डॉ निधि पटेल ने बताया कि हेरिटेज निगम की स्वामित्व वाली सड़को पर डामर और सीसी पेचवर्क कार्य किया जा रहा है। इंजीनियरिंग विंग को निर्देश दिए है कि पेचवर्क कार्य में गुणवत्ता वाली सामग्री का उपयोग किया जा रहा है। इसके लिए हेरिटेज निगम के अतिरिक्त मुख्य अभियंता श्रवण वर्मा की मॉनिटरिंग में चेक भी किया जा रहा है।

14 हजार वर्ग मीटर सड़क पेचवर्क का 80 प्रतिशत कार्य पूरा, 18 अक्टूबर तक किया जाएगा कार्य पूरा

हेरिटेज निगम के अतिरिक्त मुख्य अभियंता श्रवण वर्मा ने बताया कि बारिश से क्षतिग्रस्त सड़को का आयुक्त डॉ निधि पटेल के निर्देश पर पूरे क्षेत्र में सर्वे कराया गया था। इसमें 65 किमी सड़क का पेचवर्क कार्य करना लक्ष्य रखा गया। इसके पश्चात जोन की इंजीनियरिंग विंग की देखरेख में पेचवर्क कार्य किया गया। पिछले डेढ़ महीने में कुल 52 किमी सड़क का पेचवर्क कार्य पूरा किया जा चुका है। दीवाली से पहले पेचवर्क कार्य पूरा कर लिया जाएगा। निगम स्वामित्व वाली सड़को पर 14 हजार वर्गमीटर का कार्य पूरा हो गया है। मुख्य जगहों पर यातायात की समस्या नहीं आएं, इसके लिए रात में भी काम किया जा रहा है। इसके अलावा सोडाला, जमना नगर, जामडोली, चौगान स्टेडियम क्षेत्र में नई सड़क भी बनाई गई है।

यहां यहां किया जा रहा पेचवर्क कार्य

किशनपोल जोन के बापू बाजार, जौहरी बाजार, कोली मोहल्ला, शास्त्री नगर, सुभाष कालोनी, नहरी का नाका, पावर हाउस, जगन्नाथ शाह का रास्ता, रामगंज।

आदर्श नगर जोन में घाटगेट, जवाहर नगर टीला नंबर सात, गीता भवन, जामडोली।

हवामहल आमेर जोन में चौगान स्टेडियम के आस पास, गणगौरी बाजार, ब्रह्मपुरी, शिवाजी चौक, आमेर, दशहरा कोठी, मोहन नगर, शाहपुरा बाग।

सिविल लाइन जोन में स्वामी बस्ती, हटवाड़ा रोड, सिविल लाइन, शांति नगर, तुलसी मार्ग, गुर्जर की थड़ी, खादी कालोनी, जनता नगर राकड़ी, सी स्कीम, आरपीए रोड, शिव मार्ग, बनीपार्क।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179