टोंक-सवाई माधोपुर से कांग्रेस सांसद हरीश मीणा के बेटे हनुमंत मीणा का निधन हो गया। कुछ दिन पहले सीने में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें जयपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था,जहां इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।
हनुमंत मीणा के आकस्मिक निधन से परिवार व समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई है।आज उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी हरीश मीणा के आवास पहुंचीं और उन्हें सांत्वना दी।उन्होंने दिवंगत हनुमंत मीणा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि यह एक अपूरणीय क्षति है।उपमुख्यमंत्री ने परिजनों को ढांढस बंधाया और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की।







