Traffic Tail

पुलिस थाना बजाज नगर की प्रभावी कार्रवाई से 2 शातिर नकबजन/वाहनचोर गिरफ्तार

पुलिस उपायुक्त जिला जयपुर पूर्व संजीव नैन (IPS) ने बताया कि थाना बजाज नगर ईलाका क्षेत्र में लगातार बढ़ती वाहन चोरी एव मकानो में चोरी होने वारदातो पर अंकुश लगाने के लिए अभियुक्तो की घर पकड के लिए आशाराम चौधरी, अति. पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व के सुपुरविजन एवं आदित्य पुनिया सहायक पुलिस आयुक्त मालवीय नगर के दिशा निर्देशन में पूनम चौधरी पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी पुलिस थाना बजाज नगर जयपुर पूर्व के नेतृत्व में जगदीश एएसआई, रामवतार कानि 11433, भरतलाल कानि 8477, श्याम सिंह कानि 10012, नाहर सिंह 5041,लवकुश कानि 4984 की गठित की गई।

टीम के सदस्यो द्वारा लगातार कड़ी मेहनत करते वारदात स्थलो के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरो की फुटेज के आधार पर सैकडो कैमरो की फुटेज चैक करके हुलिया के आधार पर मुखबिरो से अभियुक्तो के बारे में जानकारी एकत्रित करते हुए चिन्हित किया गया तथा आज दिनांक 07.10.2025 को रात्रि के समय अभियुक्त दीपक कुमार पुत्र अमर नाथ जाति केवट उम्र 24 साल निवासी प्लाट संख्या 47/99 राजीव नगर कच्ची बस्ती गुर्जर की थडी थाना श्याम नगर जयपुर व यशपाल शर्मा पुत्र कल्लु शर्मा उम्र 22 साल निवासी कस्बा अब्दुलागंज थाना अब्दुलागंज जिला बदायू उत्तर प्रदेश हाल निवासी राजीव नगर कच्ची बस्ती गुर्जर की थडी थाना श्याम नगर जयपुर को प्रकरण संख्या 350/2025 धारा 303(2) बीएनएस में गिरफतार करके पीसी रिमाण्ड पर लिया गया जिनके कब्जे से थाना बजाज नगर की 3 मोटरसाईकिल व 2 मोटरसाईकिल विश्वकर्मा ईलाके से चोरी करना बताया है जिनकी तस्दीक की जा रही है। तथा उक्त दोनो मुल्जिमान के कब्जे से 4 लेपटॉप, 2 मंहगी घडिया, एक कैमरा व एक म्यूजिक सिस्टम को धारा 106 बीएनएसएस के तहत बरामद किया गया।

थाना बजाज नगर टीम के सदस्यः-
मुल्जिमान को गिरफतार करवाने में रामवतार कानि 11433 की विशेष भूमिका रही है।

* गिरफ्तारशुदा मुल्जिम के नामः-

1.दीपक कुमार पुत्र अमर नाथ जाति केवट उम्र 24 साल निवासी प्लाट संख्या 47/99 राजीव नगर कच्ची बस्ती गुर्जर की बडी थाना श्याम नगर जयपुर

2.यशपाल शर्मा पुत्र कल्लु शर्मा उम्र 22 साल निवासी कस्बा अब्दुलागंज थाना अब्दुलागंज जिला बदायू उत्तर प्रदेश डाल निवासी राजीव नगर कच्ची बस्ती गुर्जर की थडी थाना श्याम नगर जयपुर

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179