Traffic Tail

गैंगरेप के दो ₹10-10 हजार के ईनामी आरोपी गिरफ्तार: धोरीमन्ना पुलिस को एरिया डोमिनेशन में मिली बड़ी सफलता

जिला पुलिस अधीक्षक नरेन्द्र सिंह मीना के दिशा-निर्देशों पर चलाए जा रहे विशेष एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत धोरीमन्ना पुलिस थाना को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने दो महीने से फरार चल रहे सामूहिक दुष्कर्म के दो ₹10 -10 हजार के ईनामी आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये दोनों आरोपी थाना स्तर के टॉप-10 अपराधियों की सूची में भी शामिल थे।
पकड़े गए आरोपी भोमाराम पुत्र नारणाराम जाट और हीराराम पुत्र नैनाराम जाट निवासी मुकने का तला थाना धोरीमन्ना है। इन पर विवाहिता का अपहरण और सामूहिक बलात्कार के का आरोप है। घटना के बाद से ही ये दोनों फरार चल रहे थे, जिसके कारण इनकी गिरफ्तारी पर ₹10-10 हजार का इनाम घोषित किया गया था।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जसा राम बोस और वृताधिकारी सुखाराम के सुपरविजन में थानाधिकारी बगडू राम मय टीम ने तकनीकी साधनों और आसूचना के आधार पर लगातार निगरानी रखी। पुलिस टीम को सूचना मिली कि आरोपी सुरते की बेरी दुधु क्षेत्र में छिपे हुए हैं। जब पुलिस टीम मौके पर पहुँची तो दोनों मुलजिमानों ने पुलिस को देखकर खड़ी फसल में भागने की कोशिश की। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए उनका करीबन डेढ़ से दो किलोमीटर तक पैदल पीछा किया और आखिरकार दोनों को दबोचने में सफलता हासिल की।
एसपी मीना ने जानकारी देते हुए बताया कि वांछित अपराधियों की दस्तयाबी के लिए चलाए जा रहे इस विशेष अभियान के तहत अब तक 157 ईनामी अपराधियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179