Traffic Tail

जयपुर के सिविल लाइंस में 5 घरों में घुसा बदमाश:खिड़कियों की ग्रिल काटकर था घुसा, ज्वेलर के घर 35 लाख के गहने चुराकर भागा

जयपुर के वीवीआईपी क्षेत्र सिविल लाइंस में पांच घरों में चोरी की वारदात सामने आई है। गुरुवार देर रात एक बदमाश पांच घरों में खिड़कियों की ग्रिल काटकर अंदर घुस गया। सीएम आवास से महज 500 मीटर दूरी पर 6 घंटे तक खुलेआम बदमाश चोरी के लिए छिपा रहा।

नामी ज्वेलर के घर में घुसकर करीब 35 लाख रुपए कीमत के गहने और जवाहरात चोरी कर ले गया। सोडाला थाना पुलिस ने CCTV फुटेज को खंगालने के साथ ही FSL टीम की मदद से सबूत जुटाए है। पुलिस जांच में सामने आया है कि मंकी कैप और ग्लव्स पहनकर आया चोर लग्जरी कार में अपने साथी के साथ चोरी करने आया था।

SHO (सोडाला) बलवीर सिंह ने बताया- सिविल लाइंस के सूरज नगर पश्चिम के पांच घरों में गुरुवार देर रात बदमाश चोरी की नीयत से घुसा था। पांचों घरों में चोरी के लिए घुसे बदमाश ने एक ही पैटर्न यूज किया। घर की खिड़कियों की ग्रिल काटकर बदमाश ने अंदर एंटर किया था। मंकी कैप और ग्लव्स पहने बदमाश लग्जरी कार में अपने साथी के साथ आया था। सिविल लाइंस क्षेत्र में कार से घूमकर उसने रेकी के बाद वारदात को अंजाम दिया।

ज्वेलर के घर सहित पांच घरों में घुसा बदमाश घटनाक्रम के मुताबिक, रात करीब 12:50 बजे बदमाश सबसे पहले अजय सिंह शेखावत के घर में घुसा। करीब 40 मिनट उनके घर में रहने के बाद बेटी की नींद खुल गई। चोर देखकर उनकी बेटी के शोर मचाने पर रात करीब 1:30 बजे बाहर निकल गया। उसके बाद एडवोकेट के घर में घुसा, लेकिन कुछ हाथ नहीं लगने पर बाहर निकल आया। रात करीब 2:22 बजे विमल सिंघवी के घर घुसा, लेकिन जाग होने पर 3:10 बजे वहां से भी निकल गया।

चौथी वारदात के लिए पंकज साबू के घर में 3:13 बजे घुसा। बाल्टी पर चढ़कर सीसीटीवी को नीचे कर दिया। रात करीब 3:53 मिनट घर में काम करने वाली महिला के देखकर चिल्लाने पर वह भाग गया। सुबह करीब 4:30 बजे वह ज्वेलर मेघराज के घर में घुसा।

CCTV में कैद हुआ बदमाश ज्वेलर मेघराज व उनकी पत्नी के बुजुर्ग होने के कारण उन्होंने अपने कमरे में CCTV लगा रखा है। उन्होंने अलमारियों की चाबी अपने तकिए के पास ही रखी हुए थी। करीब एक घंटे तक चोर घर के अंदर छिपा बैठा रहा। सुबह करीब 5:30 बजे ज्वेलर मेघराज अपने नौकर को लेकर मॉर्निंग वॉक पर निकल गए।

घर की फर्स्ट फ्लोर पर परिवार के मेंबर और बेसमेंट में उनके पांच नौकर सो रहे थे। पीछे से मौका मिलते ही बदमाश महज 5 मिनट में चाबियों से अलमारियां खोलकर उसमें रखे करीब 35 लाख रुपए के गहने और जवाहरात चोरी कर ले गया। मॉर्निंग वॉक से वापस लौटने पर ज्वेलर को घर में चोरी का पता चला।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179

Read More