Traffic Tail

बेगूं पुलिस ने की चोरी की बाइक बरामद, आरोपी गिरफ्तार:6 दिन पहले श्रीनगर से हुई की चोरी, कोर्ट ने पुलिस रिमांड पर भेजा

बेगूं पुलिस ने 6 दिन पहले श्रीनगर गांव में हुई बाइक चोरी का सफलतापूर्वक खुलासा किया है। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की बाइक बरामद कर ली गई है। पूछताछ के दौरान अन्य बाइक चोरी की वारदातों का भी खुलासा होने की संभावना है।

यह घटना 2 अक्टूबर को हुई थी। चंदा खेड़ी निवासी प्रकाशचंद्र धाकड़ पुत्र बालू धाकड़ ने बेगूं थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी बाइक श्रीनगर गांव के खेल-टंकी के पास से चोरी हो गई। प्रकाश बाइक खड़ी कर थोड़ी देर के लिए शोच करने गए थे, तभी उनकी बाइक चोरी हो गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए, एसपी मनीष त्रिपाठी के निर्देश पर थानाधिकारी शिवलाल मीणा के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। इस टीम में एएसआई श्यामगिरी और कॉन्स्टेबल सुरेंद्र मनोहर शामिल थे। टीम ने तकनीकी सहायता का उपयोग कर आरोपी की पहचान की।

पुलिस ने भीलवाड़ा जिले के बिजौलिया थाना क्षेत्र के चिताबड़ा गांव निवासी नरेश उर्फ गूगा कंजर पुत्र रामपाल कंजर को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने बाइक चोरी की वारदात स्वीकार की। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की बाइक भी बरामद कर ली है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी भीड़भाड़ वाले और सुनसान स्थानों की रेकी कर बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। आरोपी को कोर्ट के आदेश पर रिमांड पर भेजा गया है और उससे पूछताछ जारी है। पुलिस को उम्मीद है कि इस पूछताछ के दौरान अन्य बाइक चोरी की वारदातों का भी खुलासा होगा।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179