Traffic Tail

समाज कल्याण सप्ताह 2025 के अंतिम दिन राजकीय अंबेडकर छात्रावास डीग में विशेष योग्यजन कल्याण दिवस मनाया गया।

समाज कल्याण सप्ताह 2025 के अंतिम दिन राजकीय अंबेडकर छात्रावास डीग में विशेष योग्यजन कल्याण दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के जिला समाज कल्याण अधिकारी श्री कुलदीप सिंह द्वारा विशेष योग्यजन कल्याण से संबंधित योजनाओं की पात्रता एवं लाभ आदि की जानकारी से अवगत कराया तथा प्रमुख योजनाओं जैसे सुखद दांपत्य जीवन योजना पालनहार योजना कन्यादान योजना विशेष योग्यजन स्वरोजगार योजना आदि से संबंधित पात्रता लाभ आदि की विस्तृत जानकारी उपस्थित दिव्यांगों एवं महिलाओं को प्रदान की। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्री मनोज खुराना मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी डीग ने शिक्षा को जीवन उत्थान का मार्ग बताते हुए विशेष योग्य जनों को शिक्षित होने एवं अपने बच्चों को शिक्षित करने की अपील की। विशिष्ट अतिथि डॉक्टर मानसिंह एवं डॉक्टर जितेंद्र सिंह ने विभागीय योजनाओं के बारे में बताते हुए भविष्य में पूर्ण सहयोग प्रदान करने का आश्वासन उपस्थित दिव्यांगों एवं व्यक्तियों को दिया अंत में विशेष योग्यजनों को मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा एक-एक फुट केयर किट भेंट की गई तथा कार्यक्रम में आने पर धन्यवाद ज्ञापन किया गया

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179