Traffic Tail

नर्सिंग ऑफिसर जयपुर जेल में सप्लाई करता था नशीली दवा:भनक लगते ही हुआ था फरार, अब गिरफ्तार; कैदी ने खोला राज

जयपुर की जेल में नशीली दवा सप्लाई करने के मामले में नर्सिंग ऑफिसर को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार नर्सिंग ऑफिसर राजकुमार (35) ग्रेड सेकेंड ऑफिसर है। साथ में सेंट्रल जेल के कैदी गोगराज गढ़वाल को गिरफ्तार किया है।

दरअसल, 24 सितंबर को भांकरोटा थाना पुलिस ने नशीली दवाओं के साथ तीन बदमाशों अभिराज सिंह, संपत सिंह और अंकुश अग्रवाल को गिरफ्तार किया था। इनके पास से पुलिस ने एक कार्टून रिकवर किया था। इसमें नशीली दवा के 86 पैकेट में 37 हजार से ज्यादा कैप्सूल मिले थे।

बिंदायका थाना पुलिस की गिरफ्त में दोनों आरोपी।
बिंदायका थाना पुलिस की गिरफ्त में दोनों आरोपी।

कॉल डिटेल से मिला सुराग डीसीपी वेस्ट हनुमान प्रसाद मीणा ने बताया कि तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद जांच बिंदायका थाना पुलिस को दी गई। थाना पुलिस ने आरोपी अभिराज सिंह, संपत सिंह और अंकुश अग्रवाल को रिमांड पर लेकर गहन पूछताछ की।

बदमाशों से पूछताछ और जांच के लिए एक विशेष टीम बनाई गई। टीम ने बदमाशों के मोबाइल नंबरों की साइबर टीम जयपुर की मदद से सीडीआर निकाली।

फरार हो गया था नर्सिंग ऑफिसर पुलिस टीम को पता चला कि आरोपी अंकुश लगातार गोगराज गढ़वाल के साथ संपर्क में है। इस पर गोगराज की डिटेल निकाली। पता चला कि वह पॉक्सो मामले में केंद्रीय कारागृह जयपुर में बंद है।

सोमवार को गोगराज को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया गया। गोगराज से हुई पूछताछ में पता चला कि उस तक नशीली दवा नर्सिंग ऑफिसर राजकुमार पहुंचाता है। जो सेंट्रल जेल में नर्सिंग ऑफिसर है।

राजकुमार को भनक लगी और वह मौके से फरार हो गया। जांच टीम ने मंगलवार को राजकुमार पुत्र रामचंद्र जाट निवासी गांव कमाण पुलिस थाना राजगढ़ (चूरू) को गिरफ्तार किया।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179