Traffic Tail

जयपुर में आईस फैक्ट्री से अमोनिया गैस का रिसाव:पाइप लीक होने से निकली गैस, फायर बिग्रेड टीम ने किया काबू

जयपुर में बुधवार सुबह आईस की एक फैक्ट्री से अमोनिया गैस का रिसाव होने से दहशत फैल गई। पाइप में लीकेज होने के चलते अमोनिया गैस का रिसाव हो गया। बनीपार्क फायर स्टेशन से पहुंचे दमकल कर्मियों ने मेन वॉल बंद कर गैस रिसाव पर काबू पाया।

आईस फैक्ट्री में अमोनिया गैस का रिसाव होने के बाद लगी आग
आईस फैक्ट्री में अमोनिया गैस का रिसाव होने के बाद लगी आग

बनीपार्क फायर स्टेशन ने बताया कि शास्त्री नगर के पानीपेच में शुभ नाम से आईस फैक्ट्री है। सुबह करीब 7 बजे फैक्ट्री में अमोनिया गैस के स्टोरेज से जुड़ी पाइप लाइन में लीकेज हो गया। फैक्ट्री से अमोनिया गैस का रिसाव होने पर वहां मौजूद लोगों में हडकंप मच गया।

आईस फैक्ट्री में गैस रिसाव के बाद मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी और टीम
आईस फैक्ट्री में गैस रिसाव के बाद मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी और टीम

गैस रिसाव की सूचना पर बनीपार्क फायर स्टेशन से एक गाड़ी मौके पर पहुंची। फायर बिग्रेड कर्मचारियों ने पानी की बाछौर कर गैस का दबाव कम किया। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद मेन वॉल बंद कर अमोनिया गैस के रिसाव को बंद किया। हादसे में किसी प्रकार की जनहानि या नुकसान होने की बात से इनकार किया गया है।

बनीपार्क स्थित शुभ आईस फैक्ट्री में अमोनिया गैस का रिसाव होने के बाद आग पर काबू पाती दमकल टीम
बनीपार्क स्थित शुभ आईस फैक्ट्री में अमोनिया गैस का रिसाव होने के बाद आग पर काबू पाती दमकल टीम
Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179