Traffic Tail

पाली में युवक के सीने में गोली मारी, जोधपुर रेफर:दोस्त के साथ बाइक पर था, घेरकर फायरिंग की; बदमाशों की तलाश जारी

पाली में एक युवक को रविवार रात को युवकों ने घेर कर फायर कर दिया। जिससे वह गंभीर घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जोधपुर रेफर किया गया। घटना से पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने जिले भर में आरोपियों की तलाश में नाकाबंदी भी करवाई।

गंभीर हालत में जोधपुर रेफर किया

ASP बाली चैनसिंह महेचा ने बताया कि घटना सुमेरपुर के सदर थाना क्षेत्र के सलोदरिया गांव में रविवार रात को हुई। गोली लगने से पाली जिले के आमलिया (नाना) गांव निवासी बंटी (25) उर्फ पुष्पेंन्द्र सिंह नाम का युवक अपने ननिहाल सेदरिया गांव आया हुआ था। जिस पर रविवार रात को कुछ लोगों ने हमला कर दिया। गोली लगने से वह घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जोधपुर रेफर किया गया। इधर घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर लोग एकत्रित हो गए। उन्होंने आरोपियों को पकड़ने की मांग की। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में चार टीमें गठित वही जिले भर में नाकाबंदी भी करवाई। आरोपी कौन थे उन्होंने युवक को गोली क्यों मारी इसको लेकर पुलिस जानकारी जुटा रही है।

सीने में लगी गोली

पुष्पेन्द्र बाइक पर अपने दोस्त राजवीर के साथ सलोदरिया से शिवगंज की तरफ जा रहा था। इस दौरान कार में कुछ युवक उतरे। उन्होंने नकाब पहन रखा था। जिनमें से एक ने गोली चलाई। जो सीधे पुष्पेन्द्र के सीने में लगी। जिससे वह घायल हो गया। आरोपी वहा से फरार हो गए। उनकी तलाश जारी है। आशंका जताई जा रही है कि रंजिश के चलते पुष्पेन्द्र पर आरोपियों ने हमला किया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179