Traffic Tail

कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने पाली जिले में शिविर का किया निरीक्षण

ग्रामीण सेवा शिविर अभियान के तहत शुक्रवार को पाली जिले के भांवरी व मणिहारी ग्राम पंचायत में आयोजित शिविर का कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत एवं संभागीय आयुक्त डॉ प्रतिभा सिंह ने कैम्प का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि आमजन की समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ सुनकर उनका त्वरित समाधान करे।

संभागीय आयुक्त डॉ प्रतिभा सिंह ने भांवरी ग्राम पंचायत पर उपखण्ड स्तरीय जनसुनवाई में 17 प्रकरणों को सुना जिसमें 6 हिस्सेदारों के एक बंटवारा प्रकरण का निस्तारण किया साथ ही नाम शुद्धिकरण प्रकरणों का निस्तारण किया गया। उन्होंने भांवरी ग्रामीण सेवा शिविर में 10 पट्टे ग्रामीणों में वितरित किए गए। साथ ही मणिहारी कैम्प का निरीक्षण कर बंटवारे के 6 प्रकरण, म्यूटेशन के 12, पट्टा वितरण 6 एवं मंगला पशु बीमा योजना में 38 व्यक्तियों को लाभान्वित किया।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179