Traffic Tail

पूर्व मंत्री बोले- रेप के मामलों राजस्थान आगे:कहा- भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था चौपट, सड़क पर निकलने में डरती हैं महिलाएं

पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने दावा किया है कि भारत सरकार के नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के आंकड़ों के अनुसार, राजस्थान बलात्कार के मामलों में देश में पहले स्थान पर है। उन्होंने भाजपा सरकार पर कानून व्यवस्था बनाए रखने में विफल रहने का आरोप लगाया।

खाचरियावास ने गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह के उस बयान का खंडन किया, जिसमें उन्होंने इन आंकड़ों को दो साल पुराना बताया था। खाचरियावास ने कहा कि कांग्रेस सरकार को गए हुए दो साल हो चुके हैं और इन दो साल में भाजपा सरकार ने कीर्तिमान” स्थापित किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, जो गृहमंत्री भी हैं, और गृह राज्य मंत्री पर कांग्रेस सरकार को सपनों में देखने का आरोप लगाया।

पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने दावा किया है कि भारत सरकार के नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के आंकड़ों के अनुसार, राजस्थान बलात्कार के मामलों में देश में पहले स्थान पर है।
पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने दावा किया है कि भारत सरकार के नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के आंकड़ों के अनुसार, राजस्थान बलात्कार के मामलों में देश में पहले स्थान पर है।

मंत्रियों के साथ घूम रहे हिस्ट्रीशीटर

उन्होंने आरोप लगाया कि पूरे राजस्थान में भाजपा नेता, विधायक और मंत्री हिस्ट्रीशीटर और भू-माफियाओं के साथ घूम रहे हैं। खाचरियावास के अनुसार, भू-माफिया, जेब कतरे, किडनैप माफिया, बलात्कार माफिया और भ्रष्टाचार माफिया सक्रिय हैं, और यह सब भाजपा सरकार की नाक के नीचे हो रहा है।

आम नागरिक थाने में जाने से डरते हैं

उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा सरकार में बैठे कुछ नेता इन मामलों में शामिल हैं। खाचरियावास ने कहा कि आम आदमी थाने जाने से डरता है और महिलाएं सड़क पर निकलने से भयभीत हैं। उन्होंने गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह पर एनसीआरबी के आंकड़ों को घुमा-फिराकर दबाने की कोशिश करने का आरोप लगाया।

चरियावास ने कहा कि आम आदमी थाने जाने से डरता है और महिलाएं सड़क पर निकलने से भयभीत हैं।
चरियावास ने कहा कि आम आदमी थाने जाने से डरता है और महिलाएं सड़क पर निकलने से भयभीत हैं।

सीएम शर्मा को देना चाहिए जवाब

उन्होंने जोर देकर कहा कि इससे भाजपा सरकार के दो साल की असफलता और चौपट कानूनी व्यवस्था की कार्यशैली छिपने वाली नहीं है। पूर्व मंत्री ने मांग की कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को सामने आकर जवाब देना चाहिए, क्योंकि एनसीआरबी केंद्र सरकार के अधीन काम करता है और उसके आंकड़े राजस्थान में कानून व्यवस्था की बदहाली को स्पष्ट करते हैं। उन्होंने भाजपा सरकार से कानूनी व्यवस्था सुधारने के लिए सख्त कदम उठाने का आग्रह किया और बलात्कार में नंबर वन आना भाजपा सरकार के लिए शर्मनाक बताया।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179

Read More