Traffic Tail

नाथद्वारा में आज होगा रावण दहन:72 फीट ऊंचा रावण, सांस्कृतिक कार्यक्रमों संग आज दहन

देशभर में जहां दशहरे पर रावण दहन हो चुका है, वहीं नाथद्वारा में परंपरा के अनुसार एकादशी पर रावण दहन होगा। नगर पालिका ने कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली है। शहर में सालों से दशहरे के एक दिन बाद रावण दहन करने की परंपरा रही है।

परंपरा के चलते अगले दिन दहन

नगर पालिका आयुक्त सौरभ जिंदल ने बताया –

QuoteImage

दशहरे के दिन संध्या आरती दर्शन और शस्त्र पूजा का कार्यक्रम चलता है, जिसके कारण रावण दहन अगले दिन किया जाता है।

QuoteImage

72 फीट का रावण और आतिशबाजी

इस बार दामोदर लाल स्टेडियम में 72 फीट ऊंचा रावण तैयार किया गया है। साथ ही मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले भी बनाए गए हैं। दहन से पहले आधे घंटे तक आतिशबाजी होगी। इसके बाद रात 8.30 से 9 बजे के बीच रावण दहन किया जाएगा।

झांकी और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

आज शाम पांच बजे नगर के रिसाला चौक से श्रीराम दरबार की झांकी रवाना होगी, जो नगर भ्रमण कर स्टेडियम पहुंचेगी। इस बार पहली बार स्टेडियम में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। इनमें महाबली हनुमान झांकी और शिव तांडव की प्रस्तुति मुख्य आकर्षण रहेंगे।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179