Traffic Tail

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने आंगनबाड़ी केन्द्र का निरीक्षण कर बच्चों से की बातचीत, कविता सुन खुश हुईं

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने जोधपुर दौरे के दौरान पालुखुर्द ग्राम में आंगनबाड़ी केन्द्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नन्हे-मुन्हे बच्चों से आत्मीय संवाद किया और उनकी गतिविधियों में रुचि दिखाई। बच्चों ने उपमुख्यमंत्री को कविता सुनाई, जिसे सुनकर दिया कुमारी काफी प्रसन्न नजर आईं।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने आंगनबाड़ी केन्द्र की कार्यकर्ताओं से बच्चों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। साथ ही, बच्चों को दिए जाने वाले पोषणयुक्त भोजन और उसकी गुणवत्ता के बारे में भी जानकारी प्राप्त की।

दिया कुमारी ने कहा कि सरकार बच्चों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है और आंगनबाड़ी केन्द्रों को और अधिक सशक्त बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिए कि आँगनबाड़ी केन्द्रों की व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान रखा जाए ।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179