Traffic Tail

राजस्थान के सरकारी-अस्पतालों में कल से बदलेगा ओपीडी का समय:ये बदलाव 31 मार्च तक रहेगा, जानिए नया शेड्युल

जयपुर के सवाई मानसिंह हॉस्पिटल सहित राजस्थान के दूसरे सरकारी अस्पतालों में 1 अक्टूबर से ओपीडी का समय बदल जाएगा। इस बदलाव के बाद ओपीडी का समय सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक होगा। सर्दियों के सीजन को देखते हुए ये बदलाव 31 मार्च तक रहेगा।

SMS से अटैच हॉस्पिटलों का समय बदला

जयपुर में सवाई मानसिंह मेडिकल कॉलेज से अटैच तमाम हॉस्पिटलों में भी ओपीडी का समय कल से बदल जाएगा। यहां सामान्य वर्किंग-डे पर ओपीडी सुबह 9 से दाेपहर 3 बजे तक, जबकि राजकीय छुट्‌टी और रविवार को सुबह 9 से 11 बजे तक रहेगी।

इसके अलावा प्रदेश के तमाम सरकारी हॉस्पिटल (पीएचसी, सीएचसी, जिला, उपजिला, सैटेलाइट हॉस्पिटल) में भी ओपीडी का यही समय रहेगा।

वायरल इन्फेक्शन, खांसी-जुकाम के मरीज बढ़े

बदलते मौसम के चलते अब हॉस्पिटल में मौसमी बीमारियों वाले मरीजों की संख्या बढ़ रही है। जयपुर के एसएमएस में जनरल मेडिसिन की ओपीडी में हर रोज 1800 से ज्यादा मरीज आ रहे हैं, जिनमें 50 फीसदी से ज्यादा मरीज बुखार, खांसी-जुकाम और वायरल इन्फेक्शन के है।

डॉक्टर्स का कहना है कि बारिश के बाद दिन में गर्मी और सुबह-शाम हल्की ठंडक जैसे मौसम में यूआरआई (अपर रेस्पिरेटरी इन्फेक्शन) बढ़ने लगता है। इससे गले में खराश, गला चौक होना, नाक बहने जैसे परेशानी बढ़ जाती है। वहीं इस इन्फेक्शन का असर ज्यादा होने पर ये लंग्स पर इफेक्ट करता है, जिससे लोगों को खांसी और सांस लेने में तकलीफ की शिकायत भी बढ़ जाती है।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179