Traffic Tail

राजसमंद में ठगों को अकाउंट देने वाले 4 पकड़े:खाते में ठगी की राशि जमा करवाते थे, विशेष अभियान में हुई कार्रवाई

राजसमंद साइबर पुलिस ने 4 म्यूल अकाउंट धारकों को गिरफ्तार किया। साइबर थाना डीवाईएसपी किशोर सिंह के अनुसार पुलिस मुख्यालय जयपुर और महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज उदयपुर के निर्देशानुसार साइबर ठगों, म्यूल अकाउंट धारकों और फर्जी सिम बेचने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत राजसमंद साइबर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।

4 को गिरफ्तार किया

पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता के अनुसार अभियान में ठगी की राशि जमा करवाने के लिए अपने खाते उपलब्ध कराने वाले 4 युवकों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में विशाल प्रजापत पुत्र वरदीचंद प्रजापत, निवासी हाउसिंग बोर्ड राजसमंद, चेतन कुमार रेगर पुत्र जगदीशचंद्र रेगर, निवासी हाउसिंग बोर्ड राजसमंद, भैरूलाल शर्मा पुत्र सत्यनारायण शर्मा, निवासी ताल (देवगढ़), राजसमंद, रतन सिंह पुत्र किशन सिंह, निवासी पिपरड़ा भट्टा शामिल है।

पुलिस निरीक्षक सरोज बैरवा के अनुसार ये युवक अपने बैंक खाते साइबर ठगों को उपलब्ध कराते थे जिससे कि ठगी की राशि जमा हो सके। इसके बाद राशि नकद रूप में निकालकर ठगों तक पहुंचाई जाती थी।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179