अजमेर में बाइक और स्कूटी की भिड़ंत हो गई। हादसे में बुजुर्ग की मौत हो गई। हादसा 13 सितंबर को दोपहर करीब 2 बजे फॉयसागर रोड पर हुआ। बुजुर्ग बाइक पर जा रहे थे। सामने से बस आ रही थी। इस बीच बस के पीछे से एक स्कूटी सवार अचानक रॉन्ग साइड पर आ गया। इससे बाइक और स्कूटी की भिड़ंत हो गई।
बुजुर्ग उछलकर सिर के बल सड़क पर गिर गए और बेहोश हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत उन्हें जेएलएन हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सोमवार को हादसे का वीडियो सामने आया है। गंज थाना क्षेत्र की पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
अब देखिए, हादसे से जुड़ी PHOTOS…


सिर के बल गिरे, अस्पताल में तोड़ा दम कोटड़ा निवासी जितेंद्र साहू की ओर से गंज थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। इसमें बताया कि 13 सितंबर को दोपहर करीब 2 बजे उसके पिता दौलतराम होटल ग्रैंड जिनिया (59) के सामने फॉयसागर रोड से कोटड़ा स्थित घर आ रहे थे।
सामने से एक बस भी आ रही थी। आरोप है कि तभी पीछे से स्कूटी सवार लापरवाही से वाहन चलाते हुए एकदम रॉन्ग साइड आया। उसकी स्कूटी से उसके पिता की बाइक की भिड़ंत हो गई।
बेटे ने पुलिस को बताया कि टक्कर लगने के बाद पिता उछलकर सिर के बल रोड पर गिर गए, जिससे वह बेहोश हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें जेएलएन हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से फोन आने पर जब वह अस्पताल पहुंचा तो उसे घटना की जानकारी मिली। बेटे ने स्कूटी सवार पर बस के पीछे से एकदम रॉन्ग साइड में आकर एक्सीडेंट करने का आरोप लगाया है।
हादसे की जांच में जुटी पुलिस गंज थाना प्रभारी महावीर सिंह ने बताया कि जितेंद्र साहू की ओर से थाने पर शिकायत दी गई है। रविवार को ही शव का पोस्टमार्टम करवाया गया था। मामले में रविवार को मुकदमा दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है। मामले की जांच ASI राजेंद्र प्रसाद को दी गई है।






