Traffic Tail

राजसमंद झील का 28.20 फीट पहुंचा गेज:पानी की आवक हुई कम, 24 घंटों में सिर्फ 2 इंच जलस्तर बढ़ा

राजसमंद जिले में पिछले 2 दिनों से बारिश का दौर थम गया है। बारिश रुकने से अब गोमती, बनास और चंद्रभागा नदी का वेग कम हो गया है।

कुंभलगढ़ क्षेत्र में बारिश नहीं होने से बाघेरी नाका बांध का ओवरफ्लो गेज डेढ़ फीट 18 इंच से घटकर अब 11 इंच रह गया है। इससे बनास नदी का बहाव भी कम हो गया है। वहीं गढ़बोर और सेवंती क्षेत्र में बारिश नही होने से गोमती नदी में भी पानी कम हो गया। जिले के 102 छोटे-बड़े बांधों में से 72 बांध लबालब हो चुके हैं।

पानी की आवक होने के बाद राजसमंद झील की नौ चौकी पाल का नजारा।
पानी की आवक होने के बाद राजसमंद झील की नौ चौकी पाल का नजारा।

झील छलकने के लिए 2 फीट से भी कम पानी की जरूरत अब जिले की सबसे बड़ी राजसमंद झील के भरने का इंतजार है। झील का गेज शनिवार सुबह 8 बजे तक 28.20 फीट रिकॉर्ड किया गया, जबकि कुल गेज 30 फीट है। झील को छलकने के लिए अब 2 फीट से भी कम पानी की जरूरत है। मानसून शुरू होने से पहले झील का स्तर 14.50 फीट था। झील में अब तक 14 फीट से अधिक पानी की आवक हुई है। झील में खारी फीडर और बनास नदी से लगातार पानी की आवक बनी हुई है हालांकि आवक अब कम हो गई है।

राजसमंद झील का दूसरा छोर जो द्वारिकाधीश मंदिर की ओर है। झील की एरिगेशन पाल से झील का नजारा।
राजसमंद झील का दूसरा छोर जो द्वारिकाधीश मंदिर की ओर है। झील की एरिगेशन पाल से झील का नजारा।
Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179