Traffic Tail

महिला पर तलाक दिए बिना दूसरी शादी करने का आरोप:पति ने ससुर और रिश्तेदारों के खिलाफ भी दी रिपोर्ट, जेवरात भी लेकर गई

जोधपुर में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर तलाक दिए बिना दूसरी शादी करने का आरोप लगाया है। कोर्ट से इस्तगासा दायर मामले में उसने अपनी पत्नी और ससुर सहित रिश्तेदारों के खिलाफ रिपोर्ट दी है। मामला जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट के मंडोर थाने का है।

पति का ससुराल वालों पर आरोप रिपोर्ट में सुनील सैनी ने बताया कि उसकी सुमन नाम की महिला के साथ शादी हुई थी। शादी के बाद उसके एक बेटा और एक बेटा भी हुई। कुछ दिनों बाद उसकी पत्नी पीहर जाकर रहने लग गई। कुछ दिनों बाद पता चला कि उसकी पत्नी ने उसे बिना तलाक लिए साहब राम परिहार नाम के व्यक्ति से शादी कर दी।

रिपोर्ट में आरोप लगाया कि उसकी पत्नी को उसके घरवालों ने सोने और चांदी के जेवरात भी दिए। जिसे भी उसकी पत्नी ने नहीं लौटाया। इतना ही नहीं उसे तलाक दिए बगैर दूसरी व्यक्ति के साथ शादी कर उसकी पत्नी रहने लग गई। इसको लेकर मंडोर थाने में रिपोर्ट दी गई, लेकिन पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया। बाद में कोर्ट में परिवाद पेश कर पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज करवाई।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179