जयपुर में विवाहिता से रेप का मामला सामने आया है। रेप करने वाला विवाहिता का प्रेमी है। पति अफेयर का पता चलने पर पत्नी से अलग हो गया। इसके बाद विवाहिता अपने प्रेमी के साथ लिव-इन में रहने लगी। आरोपी शादी का झांसा देकर देहशोषण करने लगा।
आमेर थाने में पीड़ित विवाहिता ने आरोपी प्रेमी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। मामले की जांच SI पिंकी कुमारी कर रही है।
मुलाकात के बहाने बुलाकर रेप किया पुलिस ने बताया- आमेर की रहने वाली 29 साल की विवाहिता ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। कुछ समय पहले गलता गेट निवासी आरोपी से उसकी मुलाकात हुई थी। बातचीत के दौरान आरोपी ने उसे प्रेमजाल में फांस लिया। आरोप है कि आरोपी प्रेमी ने मिलने बुलाया। इसके बाद जबरदस्ती की। विरोध करने पर शादी करने का वादा किया। शादी का झांसा देकर लगातार उसका देहशोषण करने लगा।
प्रेमी के साथ लिव-इन में रही प्रेमी से अफेयर का पता चलने पर पति ने पत्नी को घर से बाहर निकाल दिया। शादी के झांसे में आई विवाहिता आरोपी प्रेमी के साथ लिव-इन में रहने लगी। शादी करने का बहाना करके आरोपी प्रेमी लगातार उसके साथ दरिंदगी करता रहा। शादी करने का दबाव बनाने पर आरोपी प्रेमी ने मना कर दिया। प्रेमी के धोखा देने से पति से अलग हुई विवाहिता ने आमेर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई।






