Traffic Tail

ग्रामीणों की दहलीज पर विभागीय सेवाएं, ग्रामीण सेवा शिविर का शेड्यूल घोषित

जिला कलेक्टर उत्सव कौशल के निर्देशन में डीग जिले में आमजन को सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ उनकी दहलीज पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ग्रामीण सेवा शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा शिविरों का विस्तृत शेड्यूल जारी कर दिया गया है। जिला कलेक्टर ने बताया कि ग्रामीण सेवा शिविरों में राजस्व विभाग, पंचायती राज विभाग, वन विभाग, ऊर्जा विभाग, कृषि विभाग, आयोजना विभाग, जनजातिय एवं क्षेत्रीय विकास विभाग, खाद्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, श्रम विभाग, आपदा प्रबंधन एवं सहायता विभाग, जल संसाधन विभाग, पशुपालन विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग सहित अनेक विभाग भागीदारी निभाएंगे। अधिकारी व कर्मचारी मौके पर उपस्थित रहकर ग्रामीणों की समस्याओं का निस्तारण करेंगे और पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का सीधा लाभ उपलब्ध कराएंगे। उन्होंने बताया कि ग्रामीण सेवा शिविरों में राजस्व विभाग की ओर से जिला स्तर पर नियमित रूप से प्रभावी पर्यवेक्षण एवं समीक्षा के लिए अतिरिक्त जिला कलेक्टर डीग देवी सिंह को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है एवं समस्त उपखंडों में आयोजित होने वाले कैंपों के लिए प्रभारी अधिकारी उपखंड अधिकारियों को नियुक्त किया गया है।

डीग जिले में उपखंडवार ग्रामीण सेवा शिविर कार्यक्रम 2025 का आयोजन दिनांक 17 सितंबर 2025 से 06 नवंबर 2025 तक किया जा रहा है। दिनांक 17 सितंबर 2025 को डीग उपखण्ड के बद्रीपुर व दिदावली, नगर उपखण्ड के गंगावक एवं रसिया, पहाड़ी उपखण्ड के जीराहेड़ा व सहसन, कुम्हेर उपखण्ड के रीठौटी और तमरेर, तथा कामां उपखण्ड के सतवास और नन्देरा में ग्रामीण शिविर सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है। इसी प्रकार दिनांक 18 सितंबर 2025 को डीग उपखण्ड के श्यौरावली एवं मौरोली, नगर उपखण्ड के आलमशाह, सीकरी उपखण्ड के पालका, पहाड़ी उपखण्ड के पीपलखेडा व कैथवाड़ा, एवं कुम्हेर के पला सैंत, कामां के गढाजान एवं मूसेपुर तथा दिनांक 19 सितंबर 2025 डीग उपखण्ड के खोहरी एवं पान्हौरी, नगर उपखण्ड के खेस्ती, सीकरी उपखण्ड के गुलपाडा, पहाड़ी उपखण्ड के मांतूकी एवं सतवाड़ी, कुम्हेर उपखण्ड के पिचूमर एवं सिकरोरी, कामां उपखण्ड के विलग एवं लुहेसर, दिनांक 20 सितंबर 2025 को डीग उपखण्ड के दांतालोठी एवं बेढ़म, नगर उपखण्ड के बेरू, सीकरी उपखण्ड के जयश्री, पहाड़ी उपखण्ड के रांफ एवं मालीकी, कुम्हेर उपखण्ड के आजऊ एवं पाहुआ, कामां उपखण्ड के बौलखेडा एवं बिलौंद, दिनांक 25 सितंबर 2025 को डीग उपखण्ड के जनूथर एवं सिनसिनी, नगर उपखण्ड के खखावली एवं सिरथला, पहाड़ी उपखण्ड के गोपालगढ़ एवं खेडलीमन्ना, कुम्हेर उपखण्ड के अस्तावन एवं महरावर, कामां उपखण्ड के सुनहरा एवं अकाता, दिनांक 26 सितंबर 2025 को डीग उपखण्ड के अऊ एवं बरौली चौथ, नगर उपखण्ड के पैंडका एवं सैमला कला तथा पहाड़ी के खैडलानौआबाद एवं पथराली, कुम्हेर उपखण्ड के बिरहरू एवं साबौरा, कामां उपखण्ड के सोनोखर एवं खेडलीगुमानी एवं दिनांक 27 सितंबर 2025 को डीग उपखण्ड के कौंरेर एवं सांवई, नगर उपखण्ड के फतेहपुरकला एवं मूडौती, पहाड़ी उपखण्ड के पापड़ा एवं जोतरूहल्ला, कुम्हेर उपखण्ड के बौरई एवं बैलारा कलां, कामां उपखण्ड के धर्मशाला एवं करमूका, दिनांक 02 अक्टूबर 2025 को कुम्हेर उपखण्ड के बाबेन एवं लखन, कामां के छिछरवाडी एवं सबलाना, दिनांक 03 अक्टूबर 2025 को डीग उपखण्ड के बहज एवं इकलहरा, नगर उपखण्ड के चिरावलमाली एवं मोराका, पहाड़ी उपखण्ड के बौडौली डहर एवं लाडमका, कुम्हेर उपखण्ड के भटावली एवं गुदावली, कामां उपखण्ड के ओलन्दा एवं गढीझीलपट्टी, दिनांक 04 अक्टूबर 2025 को डीग उपखण्ड के बदनगढ़ एवं कुचावटी, सीकरी उपखण्ड के ककराला एवं रायपुर सुकैती, पहाड़ी उपखण्ड के छपरा एवं लिवासना, कुम्हेर उपखण्ड के अवार एवं डहरा, कामां उपखण्ड के उदाका एवं धिलावटी, दिनांक 09 अक्टूबर 2025 को डीग उपखण्ड के खेडा ब्राह्मण एवं परमदरा, सीकरी उपखण्ड के उड़की दल्ला एवं पडलवास, पहाड़ी उपखण्ड के खण्डेवला जोतरीपीपल, कुम्हेर उपखण्ड के दांदू एवं कुम्हा, कामां उपखण्ड के लेवडा एवं बरौलीधाऊ, दिनांक 10 अक्टूबर 2025 को डीग उपखण्ड के कासौट एवं गुहाना, नगर उपखण्ड के मानौता कलां एवं गहनकर, पहाड़ी उपखण्ड के घाटमीका एवं गंगोरा, कुम्हेर उपखण्ड के धनवाडा एवं पपरेरा, कामां उपखण्ड के जुरहरा एवं गावंडी, दिनांक 11 अक्टूबर 2025 को डीग उपखण्ड के पास्ता एवं धमारी, सीकरी उपखण्ड के नांगल एवं डाबक, पहाड़ी उपखण्ड के घीसेड़ा एवं धौलेट, कुम्हेर उपखण्ड के हेलक एवं रूंधहेलक, कामां उपखण्ड के पाई एवं जुरहरी, दिनांक 16 अक्टूबर 2025 को डीग उपखण्ड के चुल्हेरा एवं खोह, नगर उपखण्ड के सैमली एवं जालूकी, पहाड़ी उपखण्ड के बमनवाड़ी एवं लाडलाका, कुम्हेर उपखण्ड के अभौर्रा एवं तालफरा, कामां उपखण्ड के नौगांवा एवं बामनी, दिनांक 17 अक्टूबर 2025 को डीग उपखण्ड के पसोपा एवं टोडा, सीकरी उपखण्ड के पुनाय एवं झंझार, पहाड़ी उपखण्ड के कठोल एवं भौंरी, कुम्हेर उपखण्ड के अजान एवं गुनसारा, कामां उपखण्ड के नौनेरा एवं ऐचवाडा, दिनांक 18 अक्टूबर 2025 को डीग उपखण्ड के निगोही एवं बरई, नगर उपखण्ड के सादपुरी एवं भटपुरा, पहाड़ी उपखण्ड के भैसेड़ा एवं सांवलेर, कुम्हेर उपखण्ड के उवार एवं सोगर, कामां उपखण्ड के सहेडा एवं भण्डारा, दिनांक 24 अक्टूबर 2025 को डीग उपखण्ड के गढी मेवात एवं बन्धाचौथ, सीकरी उपखण्ड के बेला एवं सिंहावली, कुम्हेर उपखण्ड के थैरावर एवं उसरानी, कामां उपखण्ड के कनवाडा एवं पल्ला, दिनांक 25 अक्टूबर 2025 को डीग उपखण्ड के ककड़ा एवं शीशवाडा, नगर उपखण्ड के थून एवं मूढेरा, कुम्हेर उपखण्ड के ताखा एवं रारह, दिनांक 29 अक्टूबर 2025 को पहाड़ी उपखण्ड के मूंगस्का एवं घोसिंगा, दिनांक 30 अक्टूबर 2025 को डीग उपखण्ड के जाटौलीथून एवं मवई, सीकरी उपखण्ड के तेस्की एवं खोहरी, पहाड़ी उपखण्ड के धीमरी एवं सोमका, कुम्हेर उपखण्ड के सांतरूक, दिनांक 31 अक्टूबर 2025 को डीग उपखण्ड के सोनगांव, नगर उपखण्ड के तरोंडर एवं सुन्दरावली, दिनांक 01 नवंबर 2025 को सीकरी उपखण्ड के बासबुर्जा एवं जलालपुर तथा दिनांक 06 नवंबर 2025 को नगर उपखण्ड के मूडिया एवं दुनावल में ग्राम पंचायतों पर शिविरों का आयोजन किया जाएगा।

उल्लेखनीय है की ग्रामीण सेवा शिविर 2025 में राजस्व विभाग द्वारा लंबित फार्मर रजिस्ट्री को पूर्ण करना, किसान गिरदावरी ऐप डाउनलोड, किसानों को गिरदावरी के लिए प्रेरित करना, उपखंड एवं सहायक कलेक्टर न्यायालय के लंबित नाटिसों की तामीली, लंबित कुरेजात रिपोर्ट तैयार करना, आपसी सहमति से विभाजन, नामांतकरण, मूल निवास प्रमाण पत्र और जाति प्रमाण पत्र बनवाना एवं वितरित करने का कार्य किया जाएगा। ग्रामीण विकास विभाग द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय गरीबी मुक्त गांव के तहत 10000 और गांव में बीपीएल परिवारों का सर्वे, विधायक, सांसद स्थानीय क्षेत्र कार्यक्रम तथा क्षेत्रीय विकास कार्यक्रम (जैसे डांग, मगरा, मेवात इत्यादि) के तहत उपलब्ध राशि के माध्यम से स्कूलों इत्यादि की मरम्मत के लिए स्वीकृतियां एवं कार्य कराया जाएगा। पंचायती राज विभाग द्वारा स्वामित्व योजना के तहत पट्टों के लिए आवेदन, स्वीकृतियां एवं वितरण, मिशन हरियालो राजस्थान में वृक्षारोपण के लिए गड्ढे बनाना व पौधारोपण, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण में आईएचएचएल हेतु आवेदन प्राप्त करना एवं स्वीकृति जारी करना, सामुदायिक शौचालय की स्वीकृतियां एवं अक्रियाशील सामुदायिक शौचालयों को क्रियाशील बनाया जाना, आरआरसी केंद्रों को भूमि आवंटन एवं केंद्रों हेतु स्वीकृतियां जारी करना एवं क्षतिग्रस्त स्कूलों, आंगनबाड़ी एवं सड़कों के सुधार के लिए आपदा प्रबंधन विभाग की गाइडलाइन अनुसार प्रस्ताव तैयार किए जाएंगे। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के लिए महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच, ओरल, ब्रेस्ट, सवाईकल कैंसर की स्क्रीनिंग, बच्चों का टीकाकरण, टीवी मुक्त भारत अभियान के तहत टीबी रोग की स्क्रीनिंग, निक्षय मित्र बनाना एवं पोषण किट का वितरण तथा पीएमजेवाई कार्ड बनाना एवं वितरित का कार्य भी होगा। जल संसाधन विभाग द्वारा जल भराव के क्षेत्रों को चिन्हित कर पंचायत से समन्वय कर निकासी की कार्य योजना तैयार करना, कॉज-वे बनाना, बांधों की ऊंचाई बढ़ाना, बांधों के गेट लगाने के प्रस्ताव तैयार करना, पानी के निकासी मार्गो में अतिक्रमण चिह्नित करना व क्षतिग्रस्त बांधों के मरम्मत के लिए प्रस्ताव तैयार करने का कार्य किया जाएगा। इसी क्रम में पशुपालन विभाग द्वारा पशु स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन व पशु का टीकाकरण, वन विभाग द्वारा वृक्षारोपण, ऊर्जा विभाग द्वारा बिजली के झूलते तारों को खिंचवाना एवं बिल संबंधी शिकायतों को प्राप्त करना और उनका निस्तारण, कृषि विभाग द्वारा बीज मिनी किट वितरण, आयोजना विभाग द्वारा प्रधानमंत्री जनधन योजना प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना एवं अटल पेंशन योजना में पंजीकरण, खाद्य विभाग द्वारा एनएफएसए अंतर्गत लंबित प्रकरणों का निस्तारण व राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना में शामिल नवीन पात्र परिवार के आधार सीडिंग एवं एनएफएसए परिवारों की ई केवाईसी, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, पालनहार योजना, मुख्यमंत्री घुमंतू आवास योजना एवं छात्रावासों का रखरखाव एवं यूडीआईडी कार्ड बनाना, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा महिलाओं के लिए मैटरनिटी न्यूट्रिशन योजना, श्रम विभाग द्वारा टूलकिट/औजार सहायता योजना, आपदा प्रबंधन एवं सहायता विभाग द्वारा जनहानि, पशुहानि एवं मकानों के नुकसान के आवेदन प्राप्त करना एवं स्वीकृति जारी करने का कार्य किया जाएगा।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179