जयपुर सुनील शर्मा जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा जोन-14 निजी खातेदारी की करीब 6 बीघा कृषि भूमि पर 2 नवीन अवैध कोलोनियों को पूर्णतःध्वस्त किया गया।जोन-4 यातायात पुलिस,नगर निगम के साथ सामूहिक अभियान के तहत टोंक रोड़ से गोपालपुरा पुलिया से टोंक फाटक पुलिया तक रोड़ सीमा को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया।जोन 6 में यातायात पुलिस,नगर निगम के साथ सामूहिक अभियान के तहत लता सर्किल से 200 फीट बाईपास, कालवाड पुलिया तक रोड़ सीमा को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया।

उप महानिरीक्षक पुलिस राहुल कोटोकी ने बताया कि जोन-14 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित ग्राम जयचंदपुरा में वाटिका से चंदलाई 200 फीट रोड़ के पास जिला जयपुर में करीब 4 बीघा कृषि भूमि पर जेडीए की बिना स्वीकृति-अनुमोदन के एवं बिना भू रूपान्तरण करवायें भूमि को समतल कर ‘‘राधा विहार तृतीय’’ के नाम से बनाई गई मिट्टी-ग्रेवल सड़के व अन्य अवैध निर्माण कर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने की सूचना प्राप्त होने पर आज जोन-14 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी,लोखण्डा मशीन व मजदूरों की सहायता से ध्वस्त किया जाकर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने के प्रयास को विफल किया गया।
साथ ही जेडीए द्वारा जोन-14 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित ग्राम वाटिका में निम्बाडी रोड़,जिला जयपुर में करीब 2 बीघा कृषि भूमि पर जेडीए की बिना स्वीकृति-अनुमोदन के एवं बिना भू रूपान्तरण करवायें भूमि को समतल कर ‘‘राधा विहार तृतीय’’ के नाम से बनाई गई मिट्टी-ग्रेवल सड़के, lप्लॉटों की बाउण्ड्रीवाल,पिल्लर व अन्य अवैध निर्माण कर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने की सूचना प्राप्त होने पर आज जोन-14 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी, लोखण्डा मशीन व मजदूरों की सहायता से ध्वस्त किया जाकर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने के प्रयास को विफल किया गया।

साथ ही जोन-04 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित टोंक रोड़ से गोपालपुरा पुलिया से टोंक फाटक पुलिया तक रोड़ सीमा पर अस्थाई अतिक्रमण कर लगाये गये थडियां, ठेलें,बांस-तम्बू,तिरपाल, टेबल, कुर्सियां इत्यादि लगाकर किये गये अतिक्रमणों को यातायात पुलिस व नगर निगम ग्रेटर के साथ सामूहिक अभियान के तहत आज जोन-4 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मशीन व मजदूरों की सहायता से हटवाया जाकर रोड़ सीमा को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया।नगर निगम जाप्तें के द्वारा सामान जप्त किया गया।
जोन-06 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित लता सर्किल से कालवाड पुलिया तक रोड़ सीमा पर अस्थाई अतिक्रमण कर लगाये गये थडियां,ठेलें,बांस-तम्बू, तिरपाल,टेबल,कुर्सियां इत्यादि लगाकर किये गये अतिक्रमणों को यातायात पुलिस व नगर निगम ग्रेटर के साथ सामूहिक अभियान के तहत आज जोन-06 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मशीन व मजदूरों की सहायता से हटवाया जाकर रोड़ सीमा को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया।नगर निगम जाप्तें के द्वारा सामान जप्त किया गया।
उक्त कार्यवाहियां मुख्य नियंत्रक प्रवर्तन आदर्ष चौधरी के पर्यवेक्षण में उपनियंत्रक प्रवर्तन-तृतीय, चतुर्थ, प्रवर्तन अधिकारी जोन-14, 04, 03, 06 यातायात पुलिस एवं नगर निगम का जाप्ता तथा प्राधिकरण में उपलब्ध जाप्ते, लेबर गार्ड एवं जोन में पदस्थापित राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा सम्पादित की गई।







