Traffic Tail

इंग्लिश मीडियम स्कूलों में हिंदी में भी होगी पढ़ाई:27 जिलों के 98 स्कूलों में नई व्यवस्था; जानिए किस जिले के कौन-कौन से स्कूल शामिल

राजस्थान के महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम सरकारी स्कूलों में अब हिंदी मीडियम में भी पढ़ाई करवाई जाएगी। शिक्षा विभाग ने प्रदेश में स्टूडेंट्स की डिमांड के बाद यह फैसला किया है। इसी शैक्षणिक सत्र (2025-26) से 27 जिलों के 98 स्कूलों में हिंदी मीडियम की पढ़ाई शुरू की जाएगी।

माध्यमिक शिक्षा निदेशक सीताराम जाट ने बताया- पहले चरण में प्रदेश के 98 स्कूलों में यह सुविधा उपलब्ध होगी। इन स्कूलों में उच्च माध्यमिक स्तर का हिंदी मीडियम स्कूल संचालित नहीं है। उनमें हिंदी मीडियम की क्लासों का संचालन करवाया जाएगा।

उन्होंने बताया- प्रदेश में कुछ स्कूल ऐसे हैं, जहां फिलहाल हिंदी मीडियम के पुराने टीचर ही इंग्लिश मीडियम स्कूल के स्टूडेंट्स को पढ़ा रहे है। ऐसे में अब वही टीचर हिंदी मीडियम पढ़ने वाले स्टूडेंट्स को पढ़ाएंगे।

इनमें प्रदेश के जयपुर, उदयपुर, टोंक, सिरोही, सीकर, सलूंबर, राजसमंद, पाली, नागौर, कोटपूतली-बहरोड, खैरथल-तिजारा, करौली, जोधपुर, झुंझुनूं, झालावाड़, श्रीगंगानगर, धौलपुर, डीग, चूरू, चित्तौड़गढ़, बीकानेर, भरतपुर, बाड़मेर, बारां, बांसवाड़ा, अलवर, अजमेर जिले के सरकारी स्कूल शामिल हैं।

इंग्लिश मीडियम स्कूल को लेकर विवाद था बता दें कि राजस्थान में बीजेपी सरकार के गठन के बाद से ही इंग्लिश मीडियम स्कूल को लेकर काफी विवाद चल रहा है। पिछले साल शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने इंग्लिश मीडियम स्कूलों को बंद करने के फैसले को लेकर रिव्यू कमेटी का गठन किया था।

दिलावर ने पूर्व सरकार की ओर से खोले गए महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल को थर्ड क्लास भी बताया था। इसके बाद अब शिक्षा विभाग ने इंग्लिश मीडियम स्कूल में फिर से हिंदी मीडियम में पढ़ाई कराने का फैसला किया है।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179