Traffic Tail

भीलवाड़ा के जहाजपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के 35 से अधिक जनप्रतिनिधियों ने ग्रहण की भाजपा की सदस्यता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राष्ट्रवादी नीतियों और विकासोन्मुखी दृष्टिकोण से प्रभावित होकर राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी का जनाधार लगातार सशक्त हो रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को जहाजपुर विधायक गोपीचंद मीणा के कुशल नेतृत्व में कांग्रेस से जुड़े 35 से अधिक प्रमुख जनप्रतिनिधियों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा प्रदेश कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश कार्यालय प्रभारी मुकेश पारीक ने सभी जनप्रतिनिधियों का पार्टी दुपट्टा पहनाकर सदस्यता ग्रहण करवाई। इस अवसर पर जहाजपुर-कोटड़ी विधानसभा क्षेत्र से सरपंच भैरूलाल गुर्जर, प्रेमशंकर गुर्जर, उदयलाल गुर्जर, भंवरलाल गुर्जर, सीताराम गुर्जर, जमनालाल गुर्जर सहित अन्य प्रतिनिधि शामिल रहे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने सभी नवागंतुक सदस्यों को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए आशा व्यक्त की कि वे पार्टी की विचारधारा के अनुरूप जनसेवा को सर्वोपरि रखकर कार्य करेंगे।

भाजपा प्रदेश कार्यालय प्रभारी मुकेश पारीक ने कहा कि यह भारतीय जनता पार्टी की नीतियों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनता के विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि भाजपा परिवार में शामिल होने वाले सभी जनप्रतिनिधि मिलकर संगठन को और अधिक मजबूत बनाएंगे। इस दौरान भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सुरेश गर्ग, विक्रम सिंह गुर्जर, एसके शर्मा सहित पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179