Traffic Tail

जयपुर में पांच मकानों को JCB से गिराया गया:17 जर्जर बिल्डिंगों की पहचान की गई, कुछ मालिकों को मरम्मत के लिए नोटिस जारी किए

जयपुर में बीते दिनों सुभाष चौक स्थित चार मंजिला इमारत गिरने से दो लोगों की मौत के बाद नगर निगम ने कार्रवाई शुरू कर दी है। गुरुवार को निगम ने पांच जर्जर मकानों को जेसीबी की मदद से ध्वस्त कर दिया।

17 जर्जर बिल्डिंगों की पहचान की गई

किशनपोल जोन के डिप्टी कमिश्नर दिलीप बामानी ने बताया- किशनपोल विधानसभा क्षेत्र में कुल 17 जर्जर बिल्डिंगों की पहचान की गई है। इनमें से कुछ मालिकों को मरम्मत के लिए नोटिस जारी किए गए हैं।

बुधवार को भी गिराई थी दो बिल्डिंग

निगम ने सात भवनों को तत्काल गिराने के लिए चिह्नित किया है। बुधवार को भी दो जर्जर बिल्डिंगों को गिराया गया था। इसके बाद गुरुवार को पांच और भवनों को ध्वस्त किया गया। यह कार्रवाई शहर में जर्जर इमारतों से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए की गई है।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179