Traffic Tail

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया बड़ा ऐलान राज्य में रेलवे सुविधाओं का हो रहा निरंतर विस्तार

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि हमारी सरकार राज्य में रेलवे सुविधाओं के विस्तार के लिए प्राथमिकता से कार्य कर रही है।प्रदेश में मजबूत रेल नेटवर्क से आमजन को आवागमन में सुगमता होगी।साथ ही स्थानीय रोजगार और उद्योगों को भी फायदा होगा।साथ ही मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि राज्य में प्रस्तावित रेलवे परियोजनाओं के धरातल पर शीघ्र मूर्तरूप देने के लिए अधिकारी रेलवे के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करें।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मंगलवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में रतलाम-डूंगरपुर वाया बांसवाड़ा नई रेल परियोजना और केन्द्रीय भण्डारण निगम द्वारा भरतपुर मे प्रस्तावित नवीन  रेल टर्मिनल की समीक्षा कर रहे थे।साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि भरतपुर में प्रस्तावित रेल टर्मिनल के निर्माण से किसानों,औद्योगिक ईकाइयों सहित सभी वर्गों को परिवहन की बेहतर सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी संबंधित अधिकारी टर्मिनल के लिए उपयुक्त स्थान का चयन करने के लिए संयुक्त निरीक्षण करें।
परियोजना की प्रगति की करें नियमित मॉनिटरिंग
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उत्तर-पश्चिम रेलवे के अधिकारियों से रतलाम-डूंगरपुर वाया बांसवाड़ा नई रेल परियोजना की वस्तुस्थिति को जाना।साथ ही मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को इस रेलवे लाइन के लिए भूमि अधिग्रहण के कार्य को आपसी समन्वय से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।इस दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि इस परियोजना के लिए वित्तीय संसाधनों एवं तकनीकी आवश्यकताओं को केन्द्र के साथ समन्वय करते हुए प्रक्रिया में तेजी लाई जाए।साथ ही परियोजना की प्रगति की नियमित मॉनिटरिंग की जाए।
इस दौरान मुख्य सचिव सुधांश पंत सहित राज्य सरकार तथा रेलवे के संबंधित अधिकारी मौजूद थे।बैठक में वीसी के माध्यम से संबंधित जिलों के कलक्टर्स भी जुडे़।
Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179