Traffic Tail

जैसलमेर पुलिस की आम जनता से अपील: ‘सांगड़ हत्याकांड’ के सभी आरोपी दस्तयाब

जयपुर 3 सितंबर। जैसलमेर पुलिस अधीक्षक अभिषेक शिवहरे ने एक बयान जारी कर आम जनता से शांति और सद्भाव बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने बताया कि सांगड़ थाना क्षेत्र में हाल ही में हुई हत्या की वारदात में शामिल तीनों नामजद आरोपियों को पुलिस ने तत्परता से दस्तयाब कर लिया है। साथ ही अपराध में इस्तेमाल किए गए वाहन को भी जब्त कर लिया गया है।

*पुलिस की कार्रवाई पर भरोसा रखें*

एसपी शिवहरे ने स्पष्ट किया है कि वे इस घटना पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए कठोर कानूनी कार्रवाई कर रहे हैं। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और कानून-सम्मत कार्यवाही सुनिश्चित कर रहे हैं। पुलिस ने जनता से आग्रह किया है कि वे पुलिस द्वारा की जा रही कार्रवाई पर भरोसा रखें और किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें।

*भ्रामक पोस्ट से बचें*

पुलिस अधीक्षक ने विशेष रूप से सोशल मीडिया का उपयोग करने वालों को चेतावनी दी है कि कोई भी व्यक्ति किसी भी प्लेटफॉर्म पर भ्रामक, तथ्यहीन या सांप्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ने वाली पोस्ट या कमेंट न करे। ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

—————

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179