Traffic Tail

विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र में हुआ निःशुल्क नेत्र जांच शिविर

राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने आज विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड 31 स्थित रेगर मोहल्ला में आयोजित निःशुल्क नेत्र जांच एवं परामर्श शिविर में सहभागिता की।यह शिविर ए.एस.जी नेत्र चिकित्सालय समूह एवं राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया।

शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने हिस्सा लिया और विशेषज्ञ चिकित्सकों से अपनी नेत्र संबंधी समस्याओं की जांच एवं परामर्श प्राप्त किया।कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों के लोग उपस्थित रहे,जिससे स्वास्थ्य जागरूकता का व्यापक संदेश गया।

इस अवसर पर दिया कुमारी ने कहा कि विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य,शिक्षा और विकास की दिशा में निरंतर प्रयास जारी रहेंगे।साथ ही उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने जनता को आश्वस्त किया कि जनहित से जुड़ी योजनाओं को सतत आगे बढ़ाकर प्रत्येक नागरिक के लिए स्वस्थ और समृद्ध जीवन का मार्ग प्रशस्त किया जाएगा।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179