राजस्व मण्डल में आगामी 13 सितम्बर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए प्री काउंसलिंग का कार्य आरंभ हो गया है।जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अजमेर की ओर से प्री-काउंसलिंग हेतु लोक अदालत की भावना से आपसी समझाईश के आधार पर प्रकरणों के निस्तारण हेतु प्री-काउंसलिंग बैंच का गठन दिनांक 01 सितम्बर से 9 सितम्बर तक के लिए किया गया है प्री काउन्सलर सेवानिवृत्त आएएस सुरेश सिन्धी के साथ ही सहयोगी राजकुमार यादव,सहा. प्रशासनिक अधिकारी (रीडर), मंगल चन्द मीणा,वरिष्ठ सहायक (रीडर) एवं अमर सिंह मीणा,वरिष्ठ सहायक (रीडर) इस प्री-काउंसलिंग बैंच का दायित्व संभालेंगे।लोक अदालत के लिए 876 प्रकरण चिन्हित किये गये हैं।प्री काउंसलर (लोक अदालत) सुरेश सिन्धी ने बताया कि आमजन राजस्व मण्डल में उपस्थित होकर अपने प्रकरणों का आपसी समझाइश से निस्तारण करवाकर धन व समय बचाकर भाई-चारा कायम करने में भागीदार बन सकते हैं।






