Traffic Tail

जयपुर में प्रसाद के बहाने नशीला पदार्थ खिलाया,फिर रेप किया:अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया, टॉर्चर से परेशान हुई युवती

जयपुर में दोस्ती कर एक युवती से रेप का मामला सामने आया है। धोखे से प्रसाद के बहाने नशीला पदार्थ खिलाकर आरोपी ने उसके साथ रेप किया। अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया। प्रताप नगर थाने में पीड़ित युवती ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। मामले की जांच एसआई रामकेश कर रहे है।

पुलिस ने बताया- बूंदी की रहने वाली 23 साल की युवती ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। कुछ समय पहले आरोपी से उसकी मुलाकात हुई थी। बातचीत के दौरान आरोपी से दोस्ती हो गई। आरोप है कि मिलने के बहाने आरोपी ने उसे जयपुर बुलाया। मिलने आने पर प्रताप नगर इलाके में बुलाकर उसे प्रसाद के बहाने नशीला पदार्थ खिला दिया। नशीला प्रसाद खाने के चलते बेहोशी छाने लगी। बेहोशी की हालत में आरोपी ने उसके साथ रेप किया।

अश्लील वीडियो दिखाकर शांत रहने का दबाव बनाया

दुष्कर्म कर उसका अश्लील वीडियो बना लिया। होश आने पर विरोध करने पर अश्लील वीडियो दिखाकर शांत रहने का दबाव बनाया। अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा। अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल कर आरोपी ने उसका देहशोषण किया। ब्लैकमेलिंग के टॉर्चर से परेशान होकर बूंदी पुलिस को शिकायत दी। जयपुर के प्रताप नगर थाने का मामला मिलने पर जीरो नंबर एफआईआर काटकर भेजी गई।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179