Traffic Tail

DIG राहुल कोटोकी का भूमाफियाओं पर तांडव ढूंढ नदी के बहाव क्षेत्र में 15 बीघा भूमि से हटाए अतिक्रमण

जयपुर सुनील शर्मा जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा जोन 13 में ग्राम कानोता में करीब 15 बीघा ढूंढ़ नदी के बहाव क्षेत्र की भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया।

उप महानिरीक्षक राहुल कोटोकी ने बताया कि जोन 13 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित ग्राम कानोता में करीब 15 बीघा ढूंढ़ नदी के बहाव क्षेत्र की भूमि के खसरा नं.351/2 व 354/1 पर अतिक्रमण कर 60-70 स्थानों पर बनाई गई नव निर्मित चारदिवारी,टीनषेडनुमा कोठरियां व अन्य अवैध निर्माण/ अतिक्रमणों को आज जोन 13 के राजस्व,तकनीकी स्टॉफ व पटवारी की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मशीन व मजदूरों की सहायता से ध्वस्त कर हटवाया जाकर ढूंढ़ नदी के बहाव क्षेत्र भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया।

उक्त कार्यवाही मुख्य नियंत्रक प्रवर्तन आदर्ष चौधरी के पर्यवेक्षण में उपनियंत्रक प्रवर्तन-द्वितीय,प्रवर्तन अधिकारी जोन 13 तथा प्राधिकरण में उपलब्ध जाप्ते, लेबर गार्ड एवं जोन में पदस्थापित राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा सम्पादित की गई।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179