Traffic Tail

राजस्थान विश्वविद्यालय सहित कई विश्वविद्यालयों के PHD रिसर्च स्कॉलर्स छात्रों ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से की मुलाकात

आज राजस्थान विश्वविद्यालय सहित कई विश्वविद्यालयों के PHD रिसर्च स्कॉलर्स ने राजस्थान विश्वविद्यालय के शोध छात्रसंघ अध्यक्ष रामस्वरूप ओला के नेतृत्व में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुलाकात कर रिसर्च फेलोशिप स्कीम फॉर पीएचडी स्टूडेंट्स स्कीम 2023 के संबंध में चर्चा की।

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा हमारी कांग्रेस सरकार ने नेट,स्लेट उत्तीर्ण परन्तु दूसरी कोई फेलोशिप नहीं पाने वाले PHD कर रहे स्कॉलर्स के लिए 20,000 रुपये महीने फेलोशिप तीन साल तक देने की घोषणा कर काम शुरू किया।

साथ ही अशोक गहलोत ने कहा वर्तमान भाजपा सरकार ने इस योजना को अघोषित तरीके से बन्द कर दिया है।मुझे कई शोधार्थियों ने बताया कि उन्होंने हमारी सरकार की इस योजना के कारण PhD शुरू की परन्तु अब इस योजना के बन्द होने से इनका शहर में रहकर रिसर्च करना बेहद मुश्किल हो गया है।उनकी जमा-पूंजी पूरी खर्च हो चुकी है।

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से प्रदेश के हित में आग्रह किया और कहा की ये रिसर्च स्कॉलर्स हमारे लिए असेट हैं। राज्य सरकार को अविलंब इनकी फेलोशिप जारी करनी चाहिए तथा इसकी राशि को भी बजट घोषणा के अनुरूप ही रखना चाहिए।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179