Traffic Tail

भीलवाड़ा में बिजली पोल पर लटका मिला युवक का शव:खंभे पर लाश देख मौके पर जमा हुई भीड़, हत्या और सुसाइड के एंगल पर जांच करेगी पुलिस

बिजली के पोल पर एक युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। युवक की लाश बिजली के पोल से लटकी देखी मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची ओर बॉडी को उतरवा हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में शिफ्ट किया है ।

पुलिस ने मौके पर पहुंच बॉडी को उतरवा मॉर्च्यूरी भिजवाया
पुलिस ने मौके पर पहुंच बॉडी को उतरवा मॉर्च्यूरी भिजवाया

मामला शहर के प्रताप नगर थाना क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट मार्केट का है, आज सुबह इधर से गुजर रहे कुछ लोगों ने एक युवक की लाश बिजली के पोल पर फांसी के फंदे से लटकी हुई देखी। कुछ ही देर में मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई।

मौके पर बड़ी संख्या में भीड़ इकठ्ठा हुई
मौके पर बड़ी संख्या में भीड़ इकठ्ठा हुई

सूचना मिलने पर प्रताप नगर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची । पुलिस ने बॉडी को बिजली के पोल से उतरवा कर उसे महात्मा गांधी हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में शिफ्ट करवाई ।

पुलिस ने वीडियोग्राफी के बाद बॉडी को उतरवाया ओर जांच शुरू की
पुलिस ने वीडियोग्राफी के बाद बॉडी को उतरवाया ओर जांच शुरू की

पुलिस ने युवक जेब से मिले डॉक्युमेंट्स से इसकी पहचान राजू (23 ) पिता भैरू बंजरा निवासी कच्ची बस्ती कावाखेडा के रूप में की है। ये युवक अविवाहित था ओर ट्रांसपोर्ट नगर में हम्माली करता था।युवक ने सुसाइड किया है या किसी ने इसका मर्डर किया है।फिलहाल पुलिस सभी एंगल से इस मामले की जांच में जुटी है

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179