Traffic Tail

बालेसर में युवक ने महिला पर किया चाकू से हमला:नशे में धुत था, लूट के इरादे से घर में घुसा, खुद भी हुआ घायल; दोनों अस्पताल में भर्ती

बालेसर कस्बे में नशे में धुत युवक लूट के इरादे से एक घर में घुस गया। घर के दरवाजे के पास 50 साल की महिला ने उसे रोका तो युवक ने महिला के सिर पर चाकू से हमला कर दिया। आसपास के लोगों ने जब उसे पकड़ने की कोशिश की तो वो गिर गया। उसे भी गंभीर चोट पहुंची। ये घटना बुधवार दोपहर 1 बजे, कस्बे में बस स्टेशन के पीछे सिलावटों का बास की है।

बालेसर थानाधिकारी मोल सिंह भाटी ने बताया- सायर बानो (50) ने बताया पुलिस को बताया कि दोपहर में मैं घर के गेट पर ही घाट पर बैठी थी। एक शराबी मेरे घर में घुसने लगा। जब मैंने उसे रोका तो उसने सिर में चाकू घोंप दिया।

मेरी चीख सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया। इसी दौरान नशे की हालत में वह गिर पड़ा और उसके सिर में पत्थर लगने से वह भी घायल हो गया।

बालेसर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बाहर खड़े महिला के परिजन।
बालेसर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बाहर खड़े महिला के परिजन।

थानाधिकारी मोल सिंह भाटी ने बताया कि उन्हें दोपहर करीब डेढ़ बजे सूचना मिली। सूचना मिलते ही मैं टीम के साथ मौके पर पहुंचा। घायल महिला और आरोपी दोनों को सीएचसी ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद महिला को जोधपुर रेफर कर दिया गया, जबकि आरोपी को पुलिस थाने ले जाकर पूछताछ की जा रही है।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179