Traffic Tail

जयपुर में मिली अधेड़ व्यक्ति की लाश:रोड किनारे मिट्टी में था पड़ा, परिचित से मिलने था निकला

जयपुर में गुरुवार सुबह एक अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। रोड किनारे मिट्टी में उसका शव पड़ा हुआ था। परिचित से मिलने के लिए वह घर से निकला था। खोह नागोरियान थाना पुलिस ने शव को जेएनयू हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारण का पता चल सकेगा।

एसआई मुकेश कुमार ने बताया- प्रेम नगर के पास कच्चे रोड पर सुबह करीब 7 बजे शव पड़ा मिला। लाश मिलने का पता चलने पर मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। राहगीरों की सूचना पर खोह नागोरियान थाना पुलिस मौके पर पहुंची। रोड किनारे मिट्टी में अधेड़ व्यक्ति का शव पड़ा था। पुलिस ने मौका-मुआवना कर सबूत जुटाए।

मृतक की पहचान आमेर के ढांड ग्राम के रहने वाले जगदीश मीणा (50) पुत्र किशन लाल के रूप में हुई। शव की जांच करने पर शरीर पर कही भी चोट के निशान नहीं मिले। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए शव को जेएनयू हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी भिजवाया। पुलिस प्रथमदृष्टया जांच में सामने आया है कि वह परिचित से मिलने जाने के लिए निकला था। उसके बाद जगदीश का पता नहीं चला। मौत के कारण का पता नहीं चल सका है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का पता चल सकेगा।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179