Traffic Tail

आरोपियों की गिरफ़्तारी की मांग को लेकर निकाली रैली:आईजी ऑफिस के बाहर बैरिकेटिंग कर पुलिसकर्मी रहे तैनात, कार की डिमांड पूरी नहीं होने पर की थी हत्या

भरतपुर में 22 अगस्त को दहेज़ की मांग को लेकर एक महिला की हत्या कर दी गई थी। पीहर पक्ष ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगया है। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आज महिला के परिजनों ने शहर के कुम्हेर गेट से आईजी ऑफिस तक एक रैली निकाली। पीहर पक्ष ने आईजी से इस मामले की तफ्तीश बदलने की भी मांग की।

कार की डिमांड पूरी नहीं होने पर की हत्या

सुदर्शना की शादी 2 दिसंबर 2024 को दिलीप सिंह निवासी आंखौली थाना जनूथर जिला डीग के साथ हुई थी। शादी में पूरा दान दहेज़ दिया गया था। शादी के बाद से उसका पति दिलीप, सास कमलेश, ससुर सरनाम सिंह, देवर विष्णु, ननद कमलेश, प्रवेश पप्पन, विमलेश सहित जेठ, जेठानी दान दहेज़ से संतुष्ट नहीं थे। सुदर्शना के ससुराल वाले कार की डिमांड करते थे और उससे मारपीट करते थे। कई बार उन्हें समझाया गया। उसके बाद भी सुदर्शना से लगातार मारपीट करते रहे।

आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर नारेबाजी करते लोग।
आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर नारेबाजी करते लोग।

7 महीने की गर्भवती थी महिला

22 अगस्त 2025 को सुदर्शना के ससुराल वालों ने उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी। उस समय सुदर्शना 7 महीने की गर्भवती थी। पीहर पक्ष ने सुदर्शना की हत्या की FIR दर्ज करवाई। जिसका अनुसंधान नगर सीओ मनोज कुमार कर रहे हैं। वह इस मामले में सही तफ्तीश नहीं कर रहे। जिन वाहनों का उपयोग कर सुदर्शना की हत्या की गई उन वाहनों को अभी तक जब्त नहीं किया गया है। पीहर पक्ष ने सुदर्शना के पति दिलीप को पकड़कर पुलिस के हवाले किया। उसके बाद भी पुलिस यह कहती रही की उन्होंने दिलीप को गिरफ्तार नहीं किया है उसे सिर्फ डिटेन किया गया है।

आईजी ऑफिस पर बेरिकेटिंग कर पुलिसकर्मी किए गए तैनात।
आईजी ऑफिस पर बेरिकेटिंग कर पुलिसकर्मी किए गए तैनात।

कुम्हेर गेट से आईजी ऑफिस तक निकाली रैली

आरोपी पक्ष खुलेआम घूम रहा है। वह पुलिस अधिकारियों पर दबाव बनाए हुए हैं। जिसको लेकर आज सुदर्शना के परिजन और गांव के लोगों ने शहर के कुम्हेर गेट से आईजी ऑफिस तक एक रैली निकाली और, आईजी से इस मामले की तफ्तीश बदलने की मांग की, आईजी ने अब इस मामले की जांच सीओ पंकज यादव को दे दी है। रैली को देखते हुए आईजी ऑफिस के बाहर बेरिकेटिंग कर पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179